{"_id":"5999ab754f1c1bf42c8b4666","slug":"varanasi-ravidas-coaching-institue-get-wifi-and-modern-library","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाई-फाई से लैस होगा रविदास कोचिंग संस्थान, आधुनिक लाइब्रेरी बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाई-फाई से लैस होगा रविदास कोचिंग संस्थान, आधुनिक लाइब्रेरी बनाने के निर्देश
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के मंत्री रमापति शास्त्री रविवार को बड़ालालपुर स्थित संत रविदास आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां 39 छात्र मौजूद थे।
मंत्री ने छात्रों से शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद मंत्री ने कोचिंग सेंटर में वाई-फाई और आधुनिक लाइब्रेरी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके बाद वह चंदापुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय और भगतुआ स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे। चंदापुर में 265 छात्र और वृद्धाश्रम में 38 वृद्ध मिले।
विज्ञापन
मंत्री ने आश्रम पद्धति विद्यालय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को सप्ताह में एक दिन छात्रों की जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही छात्रों को डाइनिंग हॉल में ही खाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मंत्री के साथ समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव भी थे। इसके बाद मंत्री ने सर्किट हाउस में मंडल के जिला समाज कल्याण अधिकारियों एवं यूपी सीडको के अभियंताओं के साथ बैठक की। छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य विभागीय योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

एक माह में बांटी गई 21 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति
रमापति शास्त्री ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा सरकार ने एक साल में 14 लाख अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति दी थी। वहीं हमारी सरकार ने केवल अप्रैल महीने में ही 21 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी है। छात्रवृत्ति को आधार से लिंक कर दिया गया है।
इससे काफी हद तक धांधली रुकी है। सिर्फ पात्रों को ही छात्रवृत्ति दी जा रही है। इससे पूर्व अपात्रों को भी फायदा मिलता था। वृद्धा पेंशन में भी फर्जीवाड़ा रुक गया है। विभाग में 75 प्रतिशत काम दुरुस्त कर लिया गया है। सुधार के कुछ काम और होने हैं, उन्हें भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शादी अनुदान किसी का रोका नहीं गया है। इस पर सरकार कुछ काम कर रही है। जल्द ही इस पर और अच्छा काम होगा।