फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi ranks first in UP in health ranking dashboard for improvement in these three works

UP News: वाराणसी को हेल्थ रैकिंग डैशबोर्ड में यूपी में पहला स्थान, इन तीन कामों में बेहतरी के लिए मिली उपलब्धि

Sat, 03 Jun 2023 07:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jun 2023 07:52 PM IST
सार

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मातृत्व, शिशु स्वास्थ्य सेवा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वाराणसी को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हर महीने डैशबोर्ड रैकिंग जारी की जाती है। 

विज्ञापन
Varanasi ranks first in UP in health ranking dashboard for improvement in these three works
वाराणसी के सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मातृत्व, शिशु स्वास्थ्य सेवा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वाराणसी को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हर महीने डैशबोर्ड रैकिंग जारी की जाती है।

विज्ञापन


अप्रैल के लिए जारी रैकिंग में गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच, गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल, जन्म अनुपात, प्रसव पूर्व होने वाली जांच समेत 16 संकेतकों पर अच्छा कार्य करने के लिए यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसके पहले जनवरी से मार्च तक की रैंकिंग में जिला दूसरे, तीसरे स्थान पर था।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के लिए एसीएमओ डॉ. एचसी मौर्य और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष तौर से मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, नवजात स्वास्थ्य और पोषण संबंधित गतिविधियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। 21 मार्च से 21 अप्रैल 2023 के बीच लक्ष्य के सापेक्ष 100 फीसदी जांच के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; तीन बच्चों को कुएं में फेंकने वाली मां गिरफ्तार, दिल दहलाने वाली करतूत का कारण जान कांप जाएंगे आप

स्वास्थ्य केंद्रों का भी बेहतरीन प्रदर्शन

सीएमओ ने बताया कि शहरी और ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों का भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। इसमें अराजीलाइन को पहला (81 प्रतिशत), हरहुआ ने दूसरा (79 प्रतिशत), चिरईगांव ने तीसरा (79 प्रतिशत) स्थान प्राप्त किया है। सीएचसी अराजी लाइन पिछले चार माह से डैशबोर्ड में पहले स्थान पर बना हुआ है। सेवापुरी चौथे, पिंडरा पाचवें, बड़ागांव छठवें, काशी विद्यापीठ सातवें, चोलापुर आठवें और जनपद मुख्यालय नौवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed