फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mother arrested who threw three children into well in mirzapur shocking reason

मर गई ममता: तीन बच्चों को कुएं में फेंकने वाली मां गिरफ्तार, दिल दहलाने वाली करतूत का कारण जान कांप जाएंगे आप

Sat, 03 Jun 2023 07:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jun 2023 07:13 PM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर जिले से शनिवार को सनसनीखेज खबर सामने आई। यहां एक मां ने तीन मासूम बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर जुटे लोगों ने महिला को तो बचा लिया लेकिन बच्चों की मौत हो गई।  घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। 

विज्ञापन
mother arrested who threw three children into well in mirzapur shocking reason
मिर्जापुर: इसी कुएं में मासूम बच्चों को फेंका गया था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां का दर्जा भगवान से ऊपर माना जाता है, लेकिन मिर्जापुर जिले के पचरा गांव में एक दिल दहलाने वाली ऐसी वारदात सामने आई जहां मां की ममता ही मर गई। यहां एक मां अपने कलेजे के टुकड़ों एक-एक कर कुएं में फेंक दिया। फिर बाहर बैठकर उनकी मौत का इंतजार करने लगी। महिला जब आश्वस्त हो गई कि सभी की मौत हो गई तो खुदकुशी के इरादे से घर में आग लगा ली। हालांकि शोर होने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया। मगर, बच्चों के बचाने में देर हो गई। तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दो का शव रात ही में निकाल लिया गया था।

विज्ञापन


तीसरे का शव शनिवार सुबह बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। जिसने भी सुना वो सिहर उठा। मुंबई कमाने गए पति से फोन पर हुई कहासुनी के बाद महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पूछने पर बोली- मैंने बच्चों को कुएं में फेंका

संतनगर थाना क्षेत्र के पचरा गांव में पति से फोन पर विवाद के बाद शुक्रवार को देर रात महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंककर घर में आग लगा ली। महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। आग बुझाने के बाद कमरे में बच्चों के नहीं मिलने पर महिला से पूछा गया। उसने बताया कि बच्चों को कुएं में फेंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ बस हादसा; हर तरफ मची थी चीख-पुकार, खून से लथपथ थे मासूम, दर्दनाक हैं तस्वीरें

mother arrested who threw three children into well in mirzapur shocking reason
घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने कुएं में झांका तो दो बच्चों का शव उतराया मिला। दोनों का शव निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 10.45 बजे तीसरे बच्चे का शव बरामद किया गया। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि ससुर श्यामधर की तहरीर पर पुलिस ने सुधा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

बेरहम मां ने बच्चों पर उतारा पति का गुस्सा
क्षेत्र निवासी अमरजीत कोल दो माह पहले मुंबई मजदूरी करने गया है। अमरजीत की शादी 17 वर्ष पहले मांडा थाना क्षेत्र के दसवार गांव निवासी सुधार देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों से तीन बच्चे हुए। अमरजीत को पत्नी पर शक रहता था। शुक्रवार शाम मरजीत ने पत्नी के मोबाइल पर फोन किया। उस समय फोन पड़ोस के घर में था। पड़ोसी की पुत्री ने फोन उठाया।

mother arrested who threw three children into well in mirzapur shocking reason
कुएं से निकाले गए बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला

उसने फोन पर बात करने के बाद सुधा को दे दिया। अमरजीत ने फोन दूसरे के घर में होने का कारण पूछा तो सुधा ने बताया कि काम था, इसलिए फोन ले गई थी। इस बात पर अमरजीत और पत्नी सुधा के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी पर शक के चलते पति अमरजीत ने यह तक कह दिया कि बच्चे भी उसके नहीं है। इस पर सुधा ने बच्चों को कुएं में फेंकने के साथ खुद को कमरे में आग लगाकर जान देने की कोशिश की। जिसे लोगों ने बचा लिया।

घटना के बाद घर के पास गुमसुम बैठी रही मां

mother arrested who threw three children into well in mirzapur shocking reason
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद जब तीसरे बच्चे की कुएं में तलाश की जा रही था तो महिला घर के पास गुमसुम बैठी थी। दो बच्चों का शव मिलने के बाद तीसरे बच्चे के लिए छह घंटे तक खोजबीन चलती रही। तब तक सुधा देवी घर के पास बैठी रही। न उससे कोई बात कर रहा था और न वह कुछ बोल रही थी।

तीसरे बच्चे का शव मिलने के बाद जब पुलिस महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई तो वहां पूछताछ के दौरान उसने अफसोस जताया। जब किसी ने उसे पूछा की पछतावा हो रहा है तो वह फफककर रोने लगी। फिलहाल बच्चों को निर्ममतापूर्वक कुएं में फेंकने की घटना सुनने वाले लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि आखिर एक मां अपने बच्चों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है।

हत्या कर कुएं में फेंके जाने की आशंका

 तीन बच्चों को कुएं में फेंके जाने के मामले में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला ने कहीं हत्या करने के बाद तो शव कुएं में नहीं फेंका। डूबने से मौत होने पर अक्सर पेट में पानी भर जाता है। तीनों बच्चों का पेट नहीं नहीं फुला था। इससे लग रहा है कि हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया गया। जिंदा फेंकने पर बच्चे पानी पीते तो उनका पेट पानी से भरा होता। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed