Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi ranks first in UP in health facilities

उपलब्धि : स्वास्थ्य सुविधाओं में वाराणसी का यूपी में पहला नंबर, पिछले महीने से 12.82 प्रतिशत बढ़ा ग्राफ

Tue, 27 Aug 2024 12:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Aug 2024 12:01 PM IST
सार

वाराणसी जिले को प्रदेश स्तरीय हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में 100 में से 78 नंबर मिले। ऐसे में उत्तर प्रदेश में जिले को पहला स्थान हासिल हुआ। यह ग्राफ पिछले महीने से 12.82 प्रतिशत बढ़ा है। 

विज्ञापन
Varanasi ranks first in UP in health facilities
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को मिल रही सुविधाओं के मूल्यांकन में जिले को प्रदेश स्तरीय हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। अगस्त महीने में जारी रैंकिंग के आधार पर जिले को कुल 100 में 78 नंबर मिला है। यह पिछले महीने से 12.82 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन


रैंकिंग में तीन बेहतर प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक में शहरी क्षेत्र में एक जबकि दो ग्रामीण इलाकों के दो ब्लॉक शामिल हैं। मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल के साथ ही शहरी, ग्रामीण इलाकों को मिलाकर कुल 65 स्वास्थ्य केंद्र भी हैं। हेल्थ रैकिंग हर महीने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के मूल्यांकन के आधार पर जारी किया जाता है।
विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष (अप्रैल माह से) में पहली बार वाराणसी को पहला स्थान मिला है। इसके पिछले वित्तीय वर्ष में 8 बार लगातार जिला पहले नंबर पर रहा है। ओवरआल प्रदर्शन के साथ ही जन्मदर, आशाओं की सुविधा, टीकाकरण आदि में भी नंबर मिले हैं। आशा इन्सेंटिव फंड में यूपी में छठा स्थान, जन्म दर में सातवां और पेंटावेलेंट टीकाकरण में 40वें नंबर पर जिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन ब्लॉक का बेहतरीन प्रदर्शन

  • आराजीलाइन ब्लॉक-79 नंबर
  • काशी विद्यापीठ ब्लॉक-79
  • पिंडरा ब्लॉक-78
तीन खराब प्रदर्शन वाले ब्लॉक
  • सेवापुरी-73
  • चिरईगांव-71
  • अबर्न ब्लॉक-66 नंबर

इनकी सुधरी स्थिति

ब्लॉक            पहले           अब
पिंडरा            72             78 नंबर
आराजीलाइन  73             79
हरहुआ          73            77 नंबर

क्या बोले अधिकारी
अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों तक जांच, इलाज की बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें विशेषकर ग्रामीण इलाकों में मरीजों को भटकना न पड़े, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed