फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi ramnagar Accident father-siblings died in the accident, tears could not

Varanasi Accident: 21 मई को आनी थी बरात, हादसे में पिता-भाई बहन की मौत, नहीं रुक रहे आंसू, बदहवास पड़ी मां

Fri, 19 May 2023 08:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 19 May 2023 08:52 AM IST
सार

रामनगर के डोमरी में जिस घर में बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई, उसी घर में 21 मई को बड़ी बिटिया प्रीति की शादी थी। घटना के बाद शादी को नवंबर माह तक के लिए टाल दिया गया है। घर के मुखिया अविनाश प्रसाद और उनका बड़ा बेटा रतनदीप उर्फ गोविंदा ही परिवार का भरण पोषण करते थे। छोटा भाई सत्यम उर्फ सिद्धार्थ तीन-तीन लोगों को मुखाग्नि देने बदहवास है।

विज्ञापन
Varanasi ramnagar Accident father-siblings died in the accident, tears could not
रामनगर हादसा: बेसुध पड़ी मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी की खुशियों वाले घर में एक अजीब खामोशी छा गई है। सबकी आंखों में अपनों के खोने का गम साफ दिख रहा था। रह रहकर पत्नी और बेटी की आंखों से आंसू गिर रहे थे। बेड पर पड़ी बड़ी बिटिया की बेबसी और पीड़ा किसी से देखी नहीं जा रही थी। शादी की खुशियों के बीच पिता, भाई और बहन को खो देने का दर्द उसके लिए कभी न भूलने वाला गम बन गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा: वाराणसी में पिता-पुत्र और पुत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, 21 मई को घर में है शादी
विज्ञापन

रामनगर के डोमरी स्थित जिस घर में बुधवार को सड़क हादसे में घर के तीन सदस्यों की मौत हो गई, वहां दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा। कोदोपुर स्थित एक लाॅन के सामने बुधवार की भोर में सड़क हादसे में पिता अविनाश प्रसाद, बड़ा बेटा रतनदीप और बेटी ज्योति की मौत हो गई। परिवार के सदस्य इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को घर में आए रिश्तेदार मां और बेटी को ढांढस बंधाने में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi ramnagar Accident father-siblings died in the accident, tears could not
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नवंबर तक टल गई बिटिया की शादी
रामनगर के डोमरी में जिस घर में बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई, उसी घर में 21 मई को बड़ी बिटिया प्रीति की शादी थी। घटना के बाद शादी को नवंबर माह तक के लिए टाल दिया गया है। घर के मुखिया अविनाश प्रसाद और उनका बड़ा बेटा रतनदीप उर्फ गोविंदा ही परिवार का भरण पोषण करते थे। छोटा भाई सत्यम उर्फ सिद्धार्थ तीन-तीन लोगों को मुखाग्नि देने बदहवास है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

सड़क हादसे की घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी फुटेज पुलिस खंगालने में जुटी रही। पुलिस के अनुसार घटना के समय के सीसी फुटेज की तलाश की जा रही है। ताकि आरोरी की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed