फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Public School won three finals

वाराणसी पब्लिक स्कूल ने जीते तीन फाइनल

Sat, 24 Dec 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Sat, 24 Dec 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Public School won three finals
ट्राफी के साथ सीबीएसई हैंडबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम।
वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर और राजातालाब के प्रांगण में चल रहे पांच दिवसीय 21वीं सीबीएसई हैंडबाल चैंपियनशिप का समापन शुक्रवार को हुआ। इसके बाद शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


अंडर-14 बालिका वर्ग में वाराणसी पब्लिक स्कूल वाराणसी और हीरालाल पब्लिक स्कूल के बीच बड़ा ही रोमांचक मैच खेला गया। इसमें 14-11 से वाराणसी पब्लिक स्कूल ने अपना वर्चस्व स्थापित किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में वाराणसी पब्लिक स्कूल ने गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल हरियाणा को 32-22 से हराया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में महाराजा सवाई मान सिंह जयपुर और वाराणसी पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया जिसमें 15-10 से सवाई मान सिंह जयपुर ने जीत हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में वाराणसी पब्लिक स्कूल और पुलिस पब्लिक स्कूल हिसार हरियाणा के बीच खेला गया जिसमें कांटे की टक्कर देते हुए वाराणसी पब्लिक स्कूल ने विजय स्थापित कर राष्ट्रीय फलक पर अपना कीर्तिमान स्थापित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा प्रतियोगियों को पुरस्कार दिया। मुख्य शाखा की प्रधानाचार्य शशि सिंह और उपप्रधानाचार्य दिलीप पांडेय ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न दिया। आयोजन सचिव अमित पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed