फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Protest held by lying on the road over traffic jams caused by dumpers Municipal Corporation vehicle

वाराणसी: डंपरों से जाम लगने पर सड़क पर लेटकर प्रदर्शन, नगर निगम के वाहनों को रोका

Tue, 13 Oct 2026 05:15 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Tue, 13 Oct 2026 05:15 PM IST
सार

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर मार्ग पर नगर निगम के डंपरों से जाम लगने और सड़क खराब होने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने डाफी टोल प्लाजा का शुल्क बचाने के लिए इस मार्ग से वाहन ले जाने का आरोप लगाया और अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की।

विज्ञापन
Varanasi Protest held by lying on the road over traffic jams caused by dumpers Municipal Corporation vehicle
डंपरों से जाम लगने पर सड़क पर लेटकर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर मार्ग पर नगर निगम के डंपरों से जाम लगने और सड़क खराब होने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम के डंपर को रोककर सड़क पर लेटकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि डाफी स्थित टोल प्लाजा का शुल्क बचाने के लिए नगर निगम के वाहन सीर गोवर्धनपुर के रास्ते से होकर हाईवे पर जाते हैं। इससे स्थानीय लोगों और संत रविदास मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन


अमन यादव के अनुसार, नगर निगम के वाहन शहर से कूड़ा लेकर डाफी की ओर जाने के लिए सीर गोवर्धनपुर, संत रविदास मंदिर और लौटूबीर मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। आरोप है कि डाफी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के टोल प्लाजा का शुल्क बचाने के लिए वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। इससे मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क भी जल्दी खराब हो रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

कूड़े की बदबू से भी परेशानी
अमन यादव ने बताया कि शहर का कूड़ा छोटे वाहनों से हाईवे के पास पहुंचाया जाता है। वहां से नगर निगम के ट्रक और डंपर कूड़ा लेकर डाफी की ओर जाते हैं। उनके मुताबिक, इस दौरान कूड़े की बदबू से स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। जाम के कारण राहगीरों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप
अमन यादव का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इसी के विरोध में मंगलवार को नगर निगम के वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर प्रदर्शन जारी रखने की बात कही गई है।

हालांकि, टोल शुल्क बचाने के आरोप और मार्ग पर डंपरों की आवाजाही को लेकर नगर निगम का पक्ष उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed