{"_id":"612dc9d18ebc3e79f7454ce5","slug":"varanasi-prayagraj-rail-route-doubling-project-to-be-completed-by-october-2023","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-प्रयागराज रेल मार्ग का सफर कम समय में हो सकेगा तय, अक्तूबर 2023 तक पूरी होगी दोहरीकरण परियोजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-प्रयागराज रेल मार्ग का सफर कम समय में हो सकेगा तय, अक्तूबर 2023 तक पूरी होगी दोहरीकरण परियोजना
Tue, 31 Aug 2021 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:48 AM IST
सार
इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर एक रेलवे ब्रिज भी बनाया जाएगा। वर्तमान में इस मार्ग पर कुल 23 यात्री ट्रेन और 15 मालगाड़ी का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
Railway Track
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
वाराणसी का रेल मार्ग से प्रयागराज का सफर अब और कम समय में तय किया जा सकेगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रेल विकास निगम लिमिटेड दोहरीकरण परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है। अक्तूबर 2023 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। कुल 1293.72 करोड़ रुपये पहले से स्वीकृत हैं। इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर एक रेलवे ब्रिज भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में इस मार्ग पर कुल 23 यात्री ट्रेन और 15 मालगाड़ी का संचालन हो रहा है। दोहरीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए रविवार को महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी और मंडल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। परियोजना चार फेज में पूरी होगी।
विज्ञापन
प्रथम फेज में बनारस जंक्शन से ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन तक कुल 57 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया गया है। 43 किलोमीटर के दूसरे फेज में ज्ञानपुर-रामनाथपुर का काम चल रहा है। जिसके बाद 11 किलोमीटर रामनाथपुर-झूंसी और नौ किलोमीटर झूंसी-प्रयागराज का काम होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने बताया कि दोहरीकरण परियोजना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ज्ञानपुर-रामनाथपुर को मार्च 2022 और गंगा पर रेलवे ब्रिज सहित प्रयागराज तक अक्तूबर 2023 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।