फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police will patrol with self balancing scooter for safety of tourists

Varanasi: पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी पुलिस, सीपी और DM ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 13 Oct 2023 05:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Oct 2023 05:54 PM IST
सार

वाराणसी की कमिश्नरेट पुलिस अब और स्मार्ट हो गई है।  पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी। उत्कर्ष फाइनेंस बैंक ने वाराणसी टूरिस्ट पुलिस को सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन
Varanasi Police will patrol with self balancing scooter for safety of tourists
सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर पर सवार पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की कमिश्नरेट पुलिस अब और स्मार्ट हो गई है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी। पर्यटक थाने की पुलिस अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में सौ से डेढ़ सौ मीटर दूरी तक आसानी से निगरानी कर सकेगी। इसके लिए शुक्रवार को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से कमिश्नरेट की पर्यटक थाने की पुलिस को 10 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर सौंपे गए। गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट तक इन ई-स्कूटर की परेड आयोजित की गई, जिसे पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पर्यावरण के अनुकूल है। संकरी गलियों में आसानी से चलने की क्षमता रखने वाले यह स्कूटर भीड़ प्रबंधन में मदद करेंगे। इन स्कूटर के साथ पर्यटक थाने के पुलिस कर्मियों को काशी विश्वनाथ धाम, गोदौलिया, दशाश्वमेध, मैदागिन, अस्सी, सारनाथ, कैंट स्टेशन, बाबतपुर एयरपोर्ट और मणिकर्णिका घाट क्षेत्र में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने पर्यटन पुलिस के लोगो का विमोचन किया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चनप्पा, डीसीपी काशी आरएस गौतम, डीसीपी गोमती पीपी सिंह, डीसीपी ट्रैफिक विक्रांत वीर, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय, पर्यटक थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी और कमिश्नरेट के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed