फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police Teams investigating network of arms smugglers conducting forensic analyses

यूपी: असलहा तस्करों के नेटवर्क पर लंका पुलिस का शिकंजा, फॉरेंसिक जांच और कॉल डिटेल खंगाल रही टीमें

Sun, 01 Nov 2026 05:27 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 01 Nov 2026 05:27 AM IST
सार

असलहा तस्करों के नेटवर्क पर वाराणसी के लंका पुलिस का शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस टीमें फॉरेंसिक जांच और कॉल डिटेल खंगाल रही हैं। पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम आरोपियों के नेटवर्क की परतें उधेड़ने में लगी हैं। 

विज्ञापन
Varanasi police Teams investigating network of arms smugglers conducting forensic analyses
वाराणसी में सिपाही को गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंचे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में लंका थाने के सिपाही अमित शुक्ला पर हुई जानलेवा फायरिंग और अवैध असलहा तस्करी के मामले में लंका पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों अंजनी झा, राजू तिवारी और राज विश्वकर्मा से पूछताछ के बाद लंका पुलिस और सर्विलांस टीम अब उनके पूरे नेटवर्क की परतें उधेड़ने में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट खंगाल रही है। पुलिस की जांच का मुख्य बिंदु यह पता लगाना है कि यह गिरोह अवैध असलहे, कारतूस कहां से मंगाता था। पूर्वांचल और वाराणसी में इनके मुख्य खरीदार कौन-कौन थे और वह किसे यह असलहे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय असलहा तस्करों से जुड़े हो सकते हैं। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


फॉरेंसिक लैब भेजे गए बरामद असलहे
मुठभेड़ के दौरान और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जो अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए हैं, उन्हें फॉरेंसिक जांच प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। फॉरेंसिक टीम बैलिस्टिक जांच के जरिये यह पुष्टि करेगी कि बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती सिपाही अमित शुक्ला को लगी गोलियां किस खास तरह के पिस्टल से चलाई गई थीं। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले और अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विवेचना में ठोस वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाएगी ताकि आरोपियों को कड़ी-से-कड़ी सजा दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed