वाराणसी में पुलिस विभाग में फेरबदल, एसएसपी ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए एसएसपी अमित पाठक ने शुक्रवार रात कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वाराणसी के चार थानों में एसएसपी ने नए थानेदार तैनात किए। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय को रामनगर, इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा को आदमपुर, इंस्पेक्टर भूपेश कुमार राय को सारनाथ और इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्रा को फूलपुर थाने के थाना प्रभारी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, अब तक रामनगर थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर नरेश कुमार को मंडुवाडीह थाने में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया गया है।
सरेराह छीन लेते थे चेन और मोबाइल, दो गिरफ्तार
वाराणसी शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों में सरेराह मोबाइल और चेन छीनने वाले गिरोह के दो बदमाशों को भेलूपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की शिनाख्त किरहिया जिवधीपुर के विकास जायसवाल उर्फ पोनू और किरहिया खोजवा के अमन कुमार भारती के तौर पर हुई है। दोनों के पास से छीनी गई एक चेन, एक मोबाइल, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों के साथी महेंद्र सेठ की तलाश की जा रही है।
भेलूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती नौ फरवरी को कमच्छा क्षेत्र में एक व्यक्ति का मोबाइल छीना गया था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से बदमाशों को चिह्नित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। बृहस्पतिवार की रात पता लगा कि तीन बदमाश विनायका क्षेत्र में मौजूद हैं तो घेरेबंदी कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक भाग निकला। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लूट का सामान तीन हिस्से में आपस में बांट लेते हैं। तीनों ने हाल के दिनों में कमच्छा में मोबाइल छीनने के अलावा विश्राम नगर कॉलोनी में एक महिला की चेन और बैजनत्था क्षेत्र में एक महिला का पर्स छीना था।