{"_id":"696a0c1b00fe641dac06914a","slug":"varanasi-police-raided-gambling-den-near-temple-on-lt-college-campus-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एलटी कॉलेज कैंपस में मंदिर के पास जुआ फड़ पर कैंट पुलिस का छापा, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एलटी कॉलेज कैंपस में मंदिर के पास जुआ फड़ पर कैंट पुलिस का छापा, छह आरोपी गिरफ्तार
Fri, 16 Jan 2026 03:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 16 Jan 2026 03:30 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में एलटी कॉलेज कैंपस में स्थित मंदिर के पास जुआ फड़ पर छापा मारकर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास के तास के पत्ते और नकदी व मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले की कैंट पुलिस ने अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर के अंदर मंदिर के पास जुआ फड़ पर छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 52 तास के पत्ते और 20 हजार नकदी व छह मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग में मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कुमार निवासी गोलघर कचहरी, रोहन यादव, रवि यादव, रोहित श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार, सचिन यादव निवासी अर्दली बाजार शामिल हैं।
विज्ञापन