फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police raid on house and hotel of former MP

सपा के पूर्व सांसद और बेटे की तलाश में छापेमारी, हत्या के मामले में हैं आरोपी

Mon, 08 Oct 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 08 Oct 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Varanasi police raid on house and hotel of former MP
जवाहर जायसवाल - फोटो : self

सपा के पूर्व सांसद और शराब कारोबारी जवाहर जायसवाल व उनके बेटे गौरव जायसवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अप्रैल, 2012 में बनारस के भोजूबीर में हुई बैंक कर्मी की हत्या के मामले में जवाहर और गौरव के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर रविवार को जवाहर के लालपुर स्थित घर और छावनी क्षेत्र स्थित होटल पर कैंट पुलिस ने छापेमारी की लेकिन पिता-पुत्र का पता नहीं लगा। पुलिस के अनुसार दोनों घर छोड़कर भागे हुए हैं।
विज्ञापन


23 अप्रैल 2012 को सब्जी लेकर अर्दली बाजार स्थित घर जा रहे स्कूटर सवार बैंक कर्मचारी महेश जायसवाल की हत्या भोजूबीर में गोली मार कर की गई थी। कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना में सनी सिंह व हैदर (दोनों मारे गए), जिला जेल में निरुद्ध रिंकू उर्फ फहीम, बांदा जेल में निरुद्ध अजय-विजय, गाजीपुर जेल में निरुद्ध रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू सहित आठ आरोपियों का नाम प्रकाश में आया।

इस बीच महेश के भाई गुड्डू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि हत्या उनकी की जानी थी, लेकिन गलती से महेश की कर दी गई। इसके साथ ही गुड्डू ने हत्या का सूत्रधार जवाहर और उसके बेटे गौरव को बताया। गुड्डू के प्रार्थना पत्र पर हाईकोर्ट ने पुनर्विवेचना का आदेश दिया। 

सपा सरकार के प्रभाव में पुलिस ने नहीं की थी मदद

Varanasi police raid on house and hotel of former MP

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कैंट राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि सीजेएम कोर्ट ने जवाहर जायसवाल और गौरव जायसवाल के खिलाफ हत्या के मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। कोर्ट के आदेश के क्रम में दोनों की तलाश में उनके घर और प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

उधर, गुड्डू जायसवाल का कहना है कि उनके भाई की हत्या हुए साढ़े छह साल से ज्यादा समय हो गया, लेकिन वो न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जवाहर के प्रभाव के कारण पुलिस ने उनकी कोई खास मदद नहीं की।

 

मौजूदा एसएसपी और इंस्पेक्टर कैंट ने आश्वस्त किया है कि महेश की हत्या के मामले में पुलिस के स्तर से कोई कमी नहीं होगी। ऐसे में उन्हें लग रहा है कि अब न्याय जरूर मिलेगा और आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed