फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police personnel gave absurd statement on cases of chain snatching

चेन स्नेचिंग की वारदातों पर दरोगा ने दिया बेतुका बयान, जिससे हर कोई सकते में 

Sat, 09 Jun 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 09 Jun 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police personnel gave absurd statement on cases of chain snatching
demo pic
बनारस में एक दरोगा ने चेन स्नेचिंग की वारदातों पर बेतुका बयान दिया है। चेन स्नेचिंग के बाद पीड़िता जब दरोगा से मिली तो उन्होंने एक्शन लेने के बजाय नसीहत दे डाली।
विज्ञापन


शुक्रवार को अस्सी में दक्षिण भारतीय श्रद्धालु से दिनदहाड़े चेन छीने जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भेलूपुर थाने के दरोगा की इस नसीहत पर हर कोई सकते में आ गया। स्नैचरों को पकड़ने में पुलिस की नाकामी के चलते भेलूपुर थाना क्षेत्र में चेन छीने जाने की एक हफ्ते में यह तीसरी वारदात है।
विज्ञापन


आंध्रप्रदेश की मीनाक्षी नटराजन तीन दिन से अपने साथियों के साथ काशी भ्रमण पर हैं। मीनाक्षी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वो अस्सी घाट से गंगा दर्शन कर संकटमोचन मंदिर दर्शन-पूजन के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान राघव मंदिर के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मार कर गले से सोने की छीन ली। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे लेकिन तब तक बदमाश तेजी से अस्सी चौराहे की ओर भाग निकला। छीनी गई चेन की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है।


सौ नंबर पर दी गई सूचना के आधार पर भेलूपुर थाने से आए दरोगा बदमाशों की सुरागकशी करने के बजाय भुक्तभोगी से बोले कि सोने की चेन पहन कर बाहर क्यों निकलती हो जब पता है कि छिनैती वगैरह जैसी घटनाएं आम बात हैं। दरोगा के व्यवहार से दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं का दल खासा दुखी नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed