फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police Lines Laborer Dies Falling from Under-Construction Building Contractor Detained

Varanasi News: पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवन की छठवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार हिरासत में; जांच

Fri, 01 May 2026 03:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 01 May 2026 03:40 PM IST
सार

Varanasi News: बकेट क्रेन से नीचे से बालू ऊपर भेजा जा रहा था। इसी दौरान कार्य कर रहे इफ्तिखार का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर क्रेन में फंसते हुए सीधे नीचे गिर पड़ा। उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Varanasi Police Lines Laborer Dies Falling from Under-Construction Building Contractor Detained
मोहम्मद इफ्तिखार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Accident: वाराणसी के पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन जी-12 बहुमंजिला भवन में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां काम कर रहे 21 वर्षीय मजदूर मोहम्मद इफ्तिखार की छठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और काम बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इफ्तिखार बिहार के अररिया जिले के जॉकी हाट सिसोना टोला का निवासी था और पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बकेट क्रेन के जरिए नीचे से बालू ऊपर भेजा जा रहा था। इसी दौरान कार्य के बीच इफ्तिखार का संतुलन बिगड़ गया। वह फिसलकर पहले क्रेन में फंसा और फिर सीधे नीचे आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद श्रमिकों और अधिकारियों ने तुरंत उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी काशी वैभव बांगर और एसीपी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता श्वेता रंजन भी मौके पर मौजूद रहीं। पुलिस ने ठेकेदार दीपक सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच के दौरान निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। भवन पर सेफ्टी नेट नहीं लगाए जाने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित जिम्मेदारों को फटकार लगाई। पुलिस आयुक्त ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इफ्तिखार की चचेरी बहन की शादी 2 मई को होनी थी और वह 1 मई को अपने घर जाने वाला था। इस हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed