फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police lathicharge during stampede at Bharat Milap ground in Nati Imli

भरत मिलाप में मची भगदड़: यादव बंधुओं को पुलिस ने रोका, नोकझोंक के बाद भांजी लाठी; कई लोग घायल

Sun, 13 Oct 2024 09:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 13 Oct 2024 09:53 PM IST
सार

वाराणसी में रविवार को नाटी इमली में आयोजित भरत मिलाप के दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज भी किया। इस दौरान आयोजकों ने रोष जताया। 

विज्ञापन
Varanasi Police lathicharge during stampede at Bharat Milap ground in Nati Imli
भरत मिलाप के दौरान यादव बंधुओं पर लाठी चार्ज करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाटी इमली के भरत मिलाप मैदान में रविवार को अव्यवस्था चरम पर रही। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि संभालना मुश्किल हो गया। कंधे पर रथ लेकर आ रहे यादव बंधुओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। पुलिस के लाठी भांजने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई यादव बंधु व श्रद्धालु भी चोटिल हो गए।

विज्ञापन


नाटी इमली मैदान में भरत मिलाप की लीला के पहले ही पूरा मैदान खचाखच भर गया। सड़क से लेकर आसपास की गलियां भी श्रद्धालुओं से पैक हो गईं। इसी दौरान पश्चिमी गेट से यादव बंधु रथ लेकर पहुंचे तो बैरिकेडिंग के कारण रथ को रोकना पड़ा। इससे यादव समाज के लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने के बाद पुलिस और यादव समाज के बीच धक्कामुक्की होने लगी। 
विज्ञापन


Varanasi Police lathicharge during stampede at Bharat Milap ground in Nati Imli
भरत मिलाप के दौरान यादव बंधुओं व पुलिस के बीच झड़प - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठी भांजनी शुरू कर दिया। इसके बाद तो भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कुछ लोग रथ के नीचे भी आ गए। इसमें कई यादव बंधुओं और श्रद्धालुओं को भी चोट आ गई। बेकाबू भीड़ ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। इसी दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री के पुत्र को भी पुलिस ने रोक दिया और उनके बीच भी हाथापाई हुई। 

लीला व्यवस्थापक पं. मुकुंद उपाध्याय ने बताया कि पश्चिमी गेट पर जिस अधिकारी की ड्यूटी थी उसकी लापरवाही से ही यह घटना हुई है। तीन दिन पहले पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में तय हुआ था कि पूर्वी गेट से आम जनता और पश्चिमी गेट से भगवान का रथ लेकर यादव बंधु आएंगे। बावजूद इसके पुलिस ने लाठी भांजी जिसमें कई लोग घायल हो गए। जिस अधिकारी की ड्यूटी वहां थी उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

यादव बंधुओं पर हुए लाठीचार्ज पर सपा ने उठाए सवाल

लाठीचार्ज मामले की समाजवादी पार्टी ने कड़ी निंदा की है। सयुस के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित ने कहा कि हिंदुत्ववादी सरकार का ढोंग उजागर हो गया। नकाब उतर गया। चन्द्रवंशी गोप सेवा समिति ने भी भरत मिलाप के दौरान पुलिस के लाठी भांजने की निंदा की है। अध्यक्ष लालजी चंद्रवंशी ने कहा कि नाटी इमली भरत मिलाप के दौरान पुलिस ने यादव बंधुओं को रोका। घटना की तत्काल प्रभाव से जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाए।

भरत मिलाप में पहली बार रामभक्तों पर बरसी लाठी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भरत मिलाप में यादव बंधुओं पर पुलिस द्वारा लाठी भांजने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि 481 साल पुरानी लीला में रामभक्तों पर लाठी बरसाने की घटना दुखद है। मैं 30 साल से अनवरत इस लीला का साक्षी बन रहा हूं, लेकिन लाठीचार्ज की घटना पहली बार हुई है। इस घटना के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed