फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police Inspector Swine Flu Death

दु:खद : पुलिस इंस्पेक्टर की स्वाइन फ्लू से मौत, वाराणसी में थे तैनात

Thu, 10 Aug 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 10 Aug 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Police Inspector Swine Flu Death
flu - फोटो : Demo Pic

गैर जनपद से स्थानांतरित होकर वाराणसी पुलिस लाइन में आमद कराने वाले इंस्पेक्टर अशोक कुमार मिश्र (55) की मंगलवार रात उपचार के दौरान मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे।

विज्ञापन


बुधवार को इलाहाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मऊ जनपद के मूल निवासी अशोक कुमार मिश्र 1990 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। इंस्पेक्टर के तौर पर प्रमोशन के बाद वह इलाहाबाद जोन और आसपास के जिलों में तैनात रहे।
विज्ञापन


बीते जुलाई में उनका तबादला वाराणसी जोन के लिए हुआ था। वाराणसी जिला एलाट होने पर उन्होंने पुलिस लाइन में आमद कराई थी। मगर, एक हफ्ते बाद तबीयत खराब हो गई तो पह अवकाश लेकर इलाहाबाद के अल्लापुर स्थित आवास पर पत्नी अंजना मिश्रा के पास चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि उपचार के बाद भी हालत में सुधार न हुआ तो एयर एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। अशोक एक बेटे और बेटी के पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed