{"_id":"598b5c394f1c1bfb618b467c","slug":"varanasi-police-inspector-swine-flu-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दु:खद : पुलिस इंस्पेक्टर की स्वाइन फ्लू से मौत, वाराणसी में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दु:खद : पुलिस इंस्पेक्टर की स्वाइन फ्लू से मौत, वाराणसी में थे तैनात
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
flu
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर जनपद से स्थानांतरित होकर वाराणसी पुलिस लाइन में आमद कराने वाले इंस्पेक्टर अशोक कुमार मिश्र (55) की मंगलवार रात उपचार के दौरान मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे।
विज्ञापन
बुधवार को इलाहाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मऊ जनपद के मूल निवासी अशोक कुमार मिश्र 1990 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। इंस्पेक्टर के तौर पर प्रमोशन के बाद वह इलाहाबाद जोन और आसपास के जिलों में तैनात रहे।
विज्ञापन
बीते जुलाई में उनका तबादला वाराणसी जोन के लिए हुआ था। वाराणसी जिला एलाट होने पर उन्होंने पुलिस लाइन में आमद कराई थी। मगर, एक हफ्ते बाद तबीयत खराब हो गई तो पह अवकाश लेकर इलाहाबाद के अल्लापुर स्थित आवास पर पत्नी अंजना मिश्रा के पास चले गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि उपचार के बाद भी हालत में सुधार न हुआ तो एयर एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। अशोक एक बेटे और बेटी के पिता था।