{"_id":"5a81edaf4f1c1b3c718b46c6","slug":"varanasi-police-does-not-accept-that-without-helmet-is-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंकड़े दे रहे गवाही: बगैर हेलमेट को वाराणसी पुलिस नहीं मानती नियमों का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकड़े दे रहे गवाही: बगैर हेलमेट को वाराणसी पुलिस नहीं मानती नियमों का उल्लंघन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन बगैर हेलमेट के एक भी दोपहिया वाहन सवार के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट न पहनना यातयात नियमों का उल्लंघन है, लेकिन वाराणसी पुलिस इसे कोई उल्लंघन नहीं मानती है। यह हम नहीं बल्कि शहर में यातायात पुलिस और थानों की ओर से सोमवार को की गई कार्रवाई के आंकड़े बता रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने सोमवार को यातयात के नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पूरे शहर में अभियान चलाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन मोबाइल पर बात करने वाले 125 का चालान किया गया, जबकि तीन सवारी चलने के आरोप में 230 लोगों के चालान काटे गए। निर्धारित गति सीमा से तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले भी 211 लोग रहे। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने एक लाख तेरह हजार छह सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया, लेकिन जब दस्तावेजों को देखा गया तो उसमें बगैर हेलमेट के मद में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा चौराहा स्थित पिकेट के समीप सोमवार को बगैर हेलमेट के जा रहे बाइक सवार मंडुवाडीह निवासी अभिमन्यु को पुलिस ने रोका। अभिमन्यु के रुकते ही पुलिसकर्मियों ने उससे हेलमेट न पहनने के बारेे में पूछेे बगैर बाइक के कागजात दिखाने को कहा। कुछ इस तरह ही सोमवार को जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस के अभियान की शुरुआत की गई।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि जिले भर में वाहन चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करने वाले 125,तीन सवारी में 230, तेज रफ्तार में 211 का चालान किया गया। इससे एक लाख तेरह हजार छह सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी तक यह अभियान जिले भर में जारी रहेगा। इसके अलावा यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए स्कूलों और कॉलेजों में ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
पहले दिन बगैर हेलमेट के एक भी दोपहिया वाहन सवार के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
शहर के अलग-अलग इलाकों में सोमवार की सुबह से देर शाम तक राहगीरों को भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। इस दौरान चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात प्रबंधन में नाकाम नजर आए। जाम के चलते एंबुलेंस के मरीजों, स्कूली वाहनों में सवार बच्चों के साथ ही बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण जाम के बावजूद सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई।