{"_id":"59e8818a4f1c1baf678b674f","slug":"varanasi-police-disclose-the-murder-mystry-of-contractor-vishal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार विशाल हत्याकांड का पुलिस ने खोला राज, जानिए किसने दी थी सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार विशाल हत्याकांड का पुलिस ने खोला राज, जानिए किसने दी थी सुपारी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की रात घर के सामने हुई थी विशाल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिंट हाउस कॉलोनी में सपा नेता विजय जायसवाल के घर अंधाधुंध फायरिंग कर उनके कर्मचारी के भाई की हत्या के बाद दबोचे गए इनामी बदमाश गुड्डू मामा और आबिद सिद्दीकी ने ही ठेकेदार विशाल सिंह की भी हत्या की थी। गुरुवार को एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने यह खुलासा किया।
बताया, सिगरा थाना अंतर्गत विद्या विहार कॉलोनी निवासी ठेकेदार विशाल की हत्या उनके कारोबारी साझेदार सकलडीहा निवासी पंकज सिंह ने बकाया दो करोड़ रुपये न मिलने पर कराई थी। 11 अक्तूबर की रात विद्या विहार कॉलोनी गेट पर ठेकेदार विशाल सिंह की हत्या दो बदमाशों ने की थी।
हत्या में प्रयुक्त 9 एमएम की एक व .32 बोर की दो पिस्टल, 13 कारतूस और पैशन बाइक बरामद करने के साथ ही पुलिस ने 30 हजार के इनामी राजकुमार बिंद उर्फ गुड्डू मामा और पांच हजार के इनामी आबिद सिद्दीकी का चालान कर दिया है। पंकज की लोकेशन बोकारो और रांची में मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पंकज ने गुड्डू से वादा किया था कि विशाल की हत्या के बाद वह उसे बोल्डर के कारोबार का हिस्सेदार बनाएगा और पार्षद के चुनाव का उसका पूरा खर्च उठाएगा। वारदात में प्रयुक्त असलहे पंकज ने ही आबिद को गया बुलाकर दिए थे। विशाल के पांडेयपुर निवासी एक दोस्त के अलावा गाजीपुर और आजमगढ़ निवासी साझेदारों की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।
पूछताछ में गुड्डू ने बताया कि पंकज से उसकी मुलाकात गया में हुई थी। पंकज ने उससे कहा था कि विशाल ने उसके दो करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। बात तय होने के बाद आबिद को पंकज के पास भेजकर असलहे मंगवाए और 11 अक्तूबर की शाम गया से दोनों सकलडीहा आए।
वारदात की रात दोनों सिगरा तिराहा पहुंचे। जैसे ही विशाल अपने भोजनालय से बुलेट से घर के लिए निकले दोनों ने पीछा कर लिया। विद्या विहार कॉलोनी गेट पर सुनसान देखकर उनकी हत्या कर दी।

दरोगा को नगद पुरस्कार, गैलेंट्री एवार्ड की संस्तुति
गुड्डू मामा और आबिद
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि चेतगंज थाने के दरोगा अजय प्रताप यादव ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इसके लिए अजय को पांच हजार रुपये देकर एसएसपी ने पुरस्कृत किया।
कहा कि अजय को गैलेंट्री एवार्ड दिलाने के लिए डीजीपी को संस्तुति की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार करने वाली टीम में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के नेतृत्व में सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी, इंस्पेक्टर चेतगंज राजीव रंजन उपाध्याय, इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद, थानाध्यक्ष सिगरा गोपालजी गुप्ता, एसआई अजय प्रताप यादव, कांस्टेबल रामानंद यादव शामिल रहे।