फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police disclose murder case of railway gateman

वाराणसीः रेलवे गेटमैन हत्याकांड का खुला राज, बहन से करता था छेड़खानी नहीं माना तो मार डाला

Tue, 04 Dec 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 04 Dec 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Varanasi police disclose murder case of railway gateman
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : self
वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत दुर्गवा रेलवे फाटक के गेटमैन राजकुमार रंजन की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को राजवाड़ी के शमशेर यादव उफ शेरू और भदवा कला के रामअवध उर्फ राजित उर्फ रामू को गिरफ्तार कर दोनों के पास से एक तमंचा, कारतूस और दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शमशेर की बहन से राजकुमार छेड़खानी करता था। शमशेर ने राजकुमार को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना तो हत्या की साजिश रची। इसके बाद राजित से तमंचा लेकर गोली मार दी। बीती नौ जुलाई की भोर में राजकुमार का शव दुर्गवा रेलवे गेट पर मिला था। घटना में पुलिस अब तक अंधेरे में हाथ-पैर मार रही थी।
विज्ञापन


पढ़ें : बनारसः आशनाई और पुरानी रंजिश में रेलवे गेटमैन की गोली मार कर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि वारदात की तफ्तीश में जुटे थानाध्यक्ष चौबेपुर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से शमशेर को चिह्नित किया। थानाध्यक्ष चौबेपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शमशेर और राजित राजवाड़ी पुल पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

इसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि राजित की गतिविधियां संदिग्ध रहीं हैं और उसके आपराधिक इतिहास का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed