फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder of railway gateman in varanasi

बनारसः आशनाई और पुरानी रंजिश में रेलवे गेटमैन की गोली मार कर हत्या

Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Murder of railway gateman in varanasi
मृतक राजकुमार रंजन - फोटो : अमर उजाला
बनारस में बदमाशों ने रेलवे गेटमैन राजकुमार रंजन (29) गोली मार कर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस आशनाई और पुरानी रंजिश को वारदात की वजह मानकर तफ्तीश कर रही है। क्षेत्र के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बिहार के नालंदा जिले के नौता गांव का निवासी राजकुमार रविवार की शाम छह बजे ड्यूटी पर आया था। रात 12:15 बजे गेट खुला होने की सूचना पर राजवारी के स्टेशन मास्टर ने राजकुमार को फोन किया लेकिन काल रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन


काफी देर तक फोन मिलाने पर एक ग्रामीण ने बताया कि राजकुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। स्टेशन मास्टर ने यह जानकारी चौबेपुर थानाध्यक्ष को दी।

राजकुमार को तत्काल दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार कान में मोबाइल का ईयर फोन लगाए राजकुमार के बाएं कंधे पर गोली मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। आशनाई, पुरानी रंजिश सहित अन्य पहलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा कितनी गोली मारी गई है।

वहीं, वारदात की जानकारी पाकर पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त दयाशंकर पहुंचे। घटना को लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चौबेपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कुछ महीने पहले राजकुमार के साथ हुई थी मारपीट

Murder of railway gateman in varanasi
demo pic
रेल कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि अविवाहित राजकुमार की यह पहली पोस्टिंग थी और कुछ महीने पहले उसकी कुछ लोगों ने पिटाई की थी। उपचार वगैरह कराकर लगभग दो महीने बाद राजकुमार वापस लौटा था।

उधर, वारदात की जानकारी पाकर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने घटनास्थल का जायजा लिया और थानाध्यक्ष चौबेपुर को मामले का जल्द खुलासा करने की ताकीद की।

रेल कर्मचारी राजकुमार रंजन की हत्या को लेकर साथी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारी और पदाधिकारी दीनदयाल अस्पताल गए।

कर्मचारियों का कहना था कि साथी कर्मचारी की मौत पर रेल प्रशासन का रवैया अमानवीय दिखा। अखिलेश पांडेय ने मांग की कि राजकुमार के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। राजकुमार के परिवार को मुआवजा और पीडि़त परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed