फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police disclose case of women murder her son is accused

खुलासाः बेटे ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी मां की हत्या, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Sun, 23 Sep 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 23 Sep 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Varanasi police disclose case of women murder her son is accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
बनारस के सिगरा थाना अंतर्गत औरंगाबाद की मीरा जायसवाल की हत्या उसके बेटे अमित ने अपने दो दोस्तों दौलतपुर पांडेयपुर के धीरज उर्फ धीरू शीतलानी और रमरेपुर पहड़िया के शिवम सिंह के साथ मिल कर की थी। तीनों के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू, छह मोबाइल, 47 हजार रुपये, एक स्कूटी, एक मोपेड और दो ग्लब्स बरामद कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मीरा के तानाशाह रवैये, प्रताड़ना और झगड़ालु प्रवित्ति से आजिज आकर उसके बेटे अमित ने दोनों दोस्तों के साथ उसकी हत्या की। 20 सितंबर की सुबह कैंट थाना अंतर्गत छोटा लालपुर में पोखरे के किनारे झाड़ियों में पॉलिथीन के थैले में पैक कर एक महिला का शव फेंका पड़ा मिला था। महिला के पास से बरामद गैस पासबुक से उसकी शिनाख्त मीरा जायसवाल (47) के तौर पर हुई।
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि मीरा का किसी से कोई विवाद नही था। मंगलवार से घर से गायब मीरा के संबंध में सिगरा थाने पर सूचना भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट ने मीरा के बेटे अमित से पूछताछ शुरू की तो उसके बार-बार बदलते बयानों के कारण उस पर शक गहराता चला गया। कड़ाई से हुई पूछताछ में अमित टूट गया और स्वीकार किया कि उसी ने दो दोस्तों के साथ अपनी मां मीरा की हत्या की है।

अमित ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बेहद झगड़ालु और तानाशाह किस्म की थी। उसकी प्रताड़नाओं से आजिज आकर पिता अनिल सिंह डेढ़ साल पहले घर छोड़ कर भाग गए। नानी, बहन और अन्य रिश्तेदारों ने उसके घर आना-जाना बंद कर दिया था।

अमित ने बताया कि दो माह पहले उसकी शादी गोरखपुर की अंकिता से हुई तो मां कहती थी कि तुम किसी से भी मोबाइल से बात किया करो तो मेरे सामने स्पीकर ऑन कर बात किया करो। मां की हरकतों से परेशान होकर पत्नी अपने मायके चली गई। घर पर हमने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान खोली तो मां हमसे नौकरों जैसे बरताव करती थी। 50-100 रुपये मांगने के लिए भी दिन-दिन भर रिरियाना पड़ता था। 

मौसी और नानी को फसाने के लिए शव के साथ फेंका था मोबाइल

Varanasi police disclose case of women murder her son is accused
हत्यारों से बरामद किया गया सामान - फोटो : amar ujala
अमित ने बताया कि इस वजह से वो मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा और मां की हत्या करने की सोचा। इस काम में दुकान पर अकाउंटिंग का काम करने वाले धीरू ने मदद की बात कही और अपने दोस्त शिवम सिंह से मुलाकात कराई।

अमित ने बताया कि 17 सितंबर की रात मां के दूध में उसने चोरी से नींद की 15 गोली मिलाई और जब वो बेसुध हो गई तो उसका मोबाइल लेकर शिवम सोनभद्र चला गया और फिर अगले दिन वापस लौटा। 18 सितंबर की रात मां को दूध में फिर नींद की 20 गोली दी गई। बेसुध हो जाने पर उसे करेंट के झटके दिए गए और फिर चाकू से कमर व पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला गया।

इसके बाद लाश को पॉलिथीन के थैले में पैक कर टीन के छोटे से बॉक्स में रख कर 20 सितंबर की सुबह मोपेड से ले जाकर छोटा लालपुर स्थित पोखरे के समीप फेंक दिया गया और बॉक्स लेकर तीनों वापस लौट आए। इसके साथ ही पूरे घर की साफ सफाई की गई और डीवीआर को फार्मेट कर घर पर लगे सीसी कैमरे तोड़ दिए गए।

अमित ने बताया कि हत्या का मास्टरमाइंड शिवम था। मां के मोबाइल को लेकर शिवम सोनभद्र इसलिए गया था ताकि लोकेशन वहीं की मिले और पुलिस को मौसी-नानी पर शक हो। अमित ने बताया कि शिवम ने हत्या के बदले 4 लाख रुपया मांगा था। इसके लिए मां के लॉकर की नकली चाबी बनवाई गई और उसे खोला गया तो 1 लाख 15 हजार रुपये ही मिले। इसमें से 90 हजार शिवम को और शेष धीरू को दे दिया गया।

एसएसपी ने कहा कि सनसनीखेज वारदात का खुलासा कैंट इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने महज 48 घंटे में कर दिया। इस वजह से कैंट इंस्पेक्टर और उनकी टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जा रहा है। आईजी रेंज और एडीजी जोन को इस टीम को पुरस्कृत करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed