फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police disclose 13 months old rajaram murder case

सनसनीखेज खुलासा: प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने खुद उजाड़ दिया सुहाग

Sat, 23 Jun 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 23 Jun 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police disclose  13 months old rajaram murder case
चौबेपुर थानाध्यक्ष को सम्मानित करते एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
जिस सुहाग के लिए पत्नियां तमाम व्रत रखती हैं। एक प्रेमी के चक्कर में एक पत्नी ने खुद ही उसे उजाड़ दिया। यह सनसनीखेज खुलासा वाराणसी की चौबेपुर पुलिस ने जैतपुरा के अमानउल्ला निवासी राजाराम की हत्या के मामले में की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी चचेरे देवर और दो सगे भाइयों से कराई थी। चौबेपुर पुलिस ने यह खुलासा कर शुक्रवार को राजाराम की पत्नी मोनी (काल्पनिक नाम) और उसके प्रेमी पनारू को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वारदात में पुलिस को राजाराम के साले कमलेश और बाबू की तलाश है। जैतपुरा के अमानउल्लापुरा निवासी राजाराम की शादी तकरीबन 23 वर्ष पूर्व मोनी से हुई थी। 13 मई 2017 को चौबेपुर क्षेत्र के बभनपुरा के पास एक शव बरामद हुआ, जिसका मुंह कूच दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच राजाराम की गुमशुदगी सारनाथ थाने में उसकी पत्नी ने दर्ज कराई। चौबेपुर में बरामद शव राजाराम की पत्नी को दिखाया गया लेकिन उसने अपने पति के तौर पर शिनाख्त नहीं की।

इस बीच चौबेपुर में बरामद शव की शिनाख्त पुलिस ने राजाराम के तौर पर की और सर्विलांस व मुखबिर की मदद से उसकी पत्नी व पनारू को गिरफ्तार किया।

शादी के बाद पनपा अवैध संबंध

Varanasi police disclose  13 months old rajaram murder case
वाराणसी एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि चौबेपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह की तफ्तीश में सनसनीखेज तथ्य सामने आए। शादी के बाद से ही मोनी और उसके चचेरे देवर पनारू के बीच करीबी बढ़ने लगी थी।

राजाराम के पिता ने स्थिति बिगड़ते देख अमानउल्लापुरा स्थित अपने घर भेज दिया और सारनाथ के पैगंबरपुर में नया मकान लेकर परिवार के साथ रहने लगे। नए मकान में भी पनारू की आवाजाही शुरू हो गई तो राजाराम और मोनी के बीच रोजाना विवाद होने लगा।

इसी बीच मोनी ने अपने भाइयों बाबू और कमलेश को पति की प्रताड़ना से आजिज आने की बात कही। साथ ही, पनारू से कहा कि राजाराम को रास्ते से हटाओे नहीं तो मैं जान दे दूंगी।

12 मई 2017 की रात पनारू, कमलेश और बाबू ने राजाराम को बभनपुरा स्थित ईंट भट्ठा के समीप शराब पीने को बुलाया और ईंट-पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी।
 

मालाओं से हुई शिनाख्त, केस भेजेंगे स्पर्धा के लिए

Varanasi police disclose  13 months old rajaram murder case
वाराणसी एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि चौबेपुर में बरामद राजाराम के शव की उसकी पत्नी शिनाख्त ही नहीं कर रही थी। दो मालाओं और कपड़ों को देखकर पिता, बहनों और बेटियों ने राजाराम की शिनाख्त की।

एसएसपी ने कहा कि एसपी ग्रामीण अमित कुमार के निर्देशन मेें एसओ चौबेपुर ओम नारायण सिंह ने धैर्य के साथ तफ्तीश कर तथ्यों को स्पष्ट किया है। बेस्ट इंवेस्टिगेटिव केसेज की जो राज्य स्तरीय स्पर्धा होती है, उसमें इस मुकदमे को जिला पुलिस की ओर से भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed