फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police did not consider cognizable offense objectionable comment against PM and CM

पीएम व सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को पुलिस ने नहीं माना संज्ञेय अपराध

Sat, 06 Oct 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 06 Oct 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police did not consider cognizable offense objectionable comment against PM and CM
यूपी पुलिस
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना पुलिस की नजर में संज्ञेय अपराध नहीं है। दरअसल, हुआ यूं कि भदोही के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के बेटे दीपक त्रिपाठी के खिलाफ बीएचयू के शोध छात्र ने एक वायरल ऑडियो क्लिप देकर बनारस के लंका थाने में तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार व्हाट्स ऐप पर गुरुवार को एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई। आरोप है कि भाजपा विधायक का पुत्र दीपक त्रिपाठी कॉल कर भदोही के सुरियावां क्षेत्र के भीमसेनपुर निवासी महेश तिवारी को धमका रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान दीपक ने पीएम, सीएम, डीएम और एसपी का नाम लेकर गालीगलौज और आपत्तिजनक बातें भी कहीं। वायरल ऑडियो क्लिप की शिकायत लेकर बीएचयू के सरदार पटेल हॉस्टल में रहने वाले शोध छात्र इतेंद्र चौबे लंका थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में महेश तिवारी ने बताया कि विधायक पुत्र ने उन्हें ही कॉल कर धमकाया था। धमकी भरी कॉल से संबंधित ऑडियो क्लिप भदोही के डीएम और एसपी को भेजी गई है। वहीं, दीपक त्रिपाठी ने कहा कि कॉल कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम लेकर गालीगलौज करने का ऑडियो झूठा है। उसे बदनाम करने के लिए ऑडियो को एडिट कर वायरल किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए।


दीपक के पिता विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने भी ऑडियो को फर्जी करार देते हुए कहा कि यह विरोधियों की साजिश है। फर्जी तरीके से आवाज का इस्तेमाल कर ऑडियो बनाया गया है। जिले के एक माननीय के इशारे पर बनारस में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस शख्स को धमकी देने की बात कही जा रही है वे लोग अच्छे आदमी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed