{"_id":"5bb890fd867a5514b369c5d8","slug":"varanasi-police-did-not-consider-cognizable-offense-objectionable-comment-against-pm-and-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम व सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को पुलिस ने नहीं माना संज्ञेय अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम व सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को पुलिस ने नहीं माना संज्ञेय अपराध
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 06 Oct 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना पुलिस की नजर में संज्ञेय अपराध नहीं है। दरअसल, हुआ यूं कि भदोही के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के बेटे दीपक त्रिपाठी के खिलाफ बीएचयू के शोध छात्र ने एक वायरल ऑडियो क्लिप देकर बनारस के लंका थाने में तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज की है।
मामले के अनुसार व्हाट्स ऐप पर गुरुवार को एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई। आरोप है कि भाजपा विधायक का पुत्र दीपक त्रिपाठी कॉल कर भदोही के सुरियावां क्षेत्र के भीमसेनपुर निवासी महेश तिवारी को धमका रहा था।
इस दौरान दीपक ने पीएम, सीएम, डीएम और एसपी का नाम लेकर गालीगलौज और आपत्तिजनक बातें भी कहीं। वायरल ऑडियो क्लिप की शिकायत लेकर बीएचयू के सरदार पटेल हॉस्टल में रहने वाले शोध छात्र इतेंद्र चौबे लंका थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस संबंध में महेश तिवारी ने बताया कि विधायक पुत्र ने उन्हें ही कॉल कर धमकाया था। धमकी भरी कॉल से संबंधित ऑडियो क्लिप भदोही के डीएम और एसपी को भेजी गई है। वहीं, दीपक त्रिपाठी ने कहा कि कॉल कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम लेकर गालीगलौज करने का ऑडियो झूठा है। उसे बदनाम करने के लिए ऑडियो को एडिट कर वायरल किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए।
दीपक के पिता विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने भी ऑडियो को फर्जी करार देते हुए कहा कि यह विरोधियों की साजिश है। फर्जी तरीके से आवाज का इस्तेमाल कर ऑडियो बनाया गया है। जिले के एक माननीय के इशारे पर बनारस में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस शख्स को धमकी देने की बात कही जा रही है वे लोग अच्छे आदमी नहीं हैं।