Varanasi: पुलिस कमिश्नर ने बीएचयू में VVIP कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया, तमिल संगमम के लिए काशी तैयार
वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए.सतीश गणेश ने आज अपनी टीम के साथ वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। बीएचयू में कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में काशी तमिल संगमम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 19 नवंबर को पीएम मोदी वाराणसी आएंगे और काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे। वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए.सतीश गणेश ने आज अपनी टीम के साथ वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। बीएचयू में कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। आज शाम पांच बजे ट्रैफिक ऑडिटोरियम में ब्रीफिंग भी की जाएगी।
बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद होगी। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बीएचयू स्थित कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा होगी। बुधवार को एयरपोर्ट पर एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग (एएसएल) एसपीजी अधिकारियों ने सुरक्षा का खाका खींचा।
एयरपोर्ट परिसर का एसपीजी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसपीजी ने संबंधित अधिकारियों को खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर से बरेका या बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। हालांकि सड़क मार्ग के विकल्प को भी लेकर एसपीजी अधिकारियों ने मंथन किया।
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट
एसपीजी के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए शुक्रवार से ही कैंपस को एसपीजी ने कब्जे में ले लिया है। बीएचयू के सभी प्रवेश और निकास द्वार पर कड़ी निगरानी रहेगी। वहीं, बाहरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध भी रहेगा। गुरुवार को बीएचयू प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस संग भी एसपीजी अधिकारियों की बैठक होगी।
वाराणसी जिले में निषेधाज्ञा लागू : पुलिस आयुक्त
वाराणसी जिले में निषेधाज्ञा लागू हो गई है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि बगैर अनुमति कोई भी जुलूस, धरना या किसी भी तरह के आयोजन पर प्रतिबंधित होगा। बगैर अनुमति आयोजन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त के अनुसार काशी में वीवीआईपी दौरे को लेकर जल्द ही ट्रैफिक रूट डायवर्जन और एडवाइजरी जारी होगी।तमिल संगमम की तैयारियां बीएचयू में जोरों पर
रामेश्वरम से आ रही ट्रेन में सबसे पहले तमिलनाडु के छात्रों का दल वाराणसी पहुंचेगा। सुबह ही आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें काशी और तमिलनाडु के संबंधों पर आधारित कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। दोपहर करीब दो बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर काशी-तमिल संगमम का विधिवत उद्घाटन करेेंगे।एक महीने तक चलने वाले तमिल संगमम के दौरान बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में उत्तर और दक्षिण भारत का मिलन होगा। यहां आने वालों को न केवल दोनों जगहों की कला, संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा बल्कि यहां के शैक्षणिक, ग्रामीण परिवेश आदि के बारे में भी जान सकेंगे। एंफीथिएटर मैदान में बनने वाले स्टॉल पर इसकी झलक दिखाई देगी।
काशी में होने वाले तमिल संगमम की तैयारियां बीएचयू में जोरों पर चल रही हैं। वैसे तो आयोजन गंगा घाट, टीएफसी बड़ालालपुर सहित अन्य जगहों पर होंगे लेकिन बीएचयू परिसर में ही मुख्य आयोजन कराए जाने हैं। इसके लिए एंफीथिएटर मैदान सजने लगा है।