{"_id":"68d2934a282baef559012aea","slug":"varanasi-police-commissioner-mohit-agarwal-held-monthly-crime-review-meeting-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने दिया टास्क: सभी थानेदार हर सप्ताह करें गुडवर्क, त्योहारों को लेकर दिए खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने दिया टास्क: सभी थानेदार हर सप्ताह करें गुडवर्क, त्योहारों को लेकर दिए खास निर्देश
Tue, 23 Sep 2025 06:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:02 PM IST
सार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान त्योहार सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित गश्त, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और अन्य सुरक्षा उपाय लागू करने, बिना नंबर व संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी और अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार रात कैंप कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। जनशिकायतों और लंबित विवेचना के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, फीडबैक पर ध्यान देने और हर थाने की ओर से प्रति सप्ताह एक गुडवर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण (मिशन शक्ति 5.0) के तहत महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई और हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
त्योहार सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित गश्त, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और अन्य सुरक्षा उपाय लागू करने, बिना नंबर व संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी और अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करने पर बल दिया गया। साथ ही ऑटो, ई-रिक्शा आदि को निर्धारित लाइन में खड़ा कराने और संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग कर जनता से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: वाराणसी में नाविक समाज का विरोध प्रदर्शन, दशाश्वमेध घाट पर काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश
पुलिसकर्मियों को जनता से शालीनता व संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह आदि रहे।