{"_id":"5c346582bdec223883310715","slug":"varanasi-police-arrested-two-people-with-three-crore-rupees-heroin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Wed, 09 Jan 2019 10:40 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तस्कर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रोहनिया तिराहा-हरपालपुर मार्ग से सोमवार की रात क्राइम ब्रांच और लोहता पुलिस की संयुक्त टीम ने 1.645 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों की शिनाख्त अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह के सदस्य बाराबंकी के जैतपुर जैदपुर के नूर आलम और बिहार के अजय कुमार सिंह के तौर पर हुई है।
दोनों के पास से पांच हजार रुपये और छह मोबाइल भी बरामद कर जेल भेज दिया गया। वहीं, इस कार्रवाई को मंगलवार को डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेश में पहला स्थान देते हुए वाराणसी पुलिस को शाबाशी दी।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांदपुर चौराहा से हेरोइन लेकर दो तस्कर ऑटो से लोहता की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने लोहता थानाध्यक्ष राकेश सिंह के साथ रोहनिया तिराहा-हरपालपुर मार्ग पर घेरेबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने एजेंटों के माध्यम से लोहता, आशापुर, नाटीइमली, पांडेयपुर, बड़ागांव, दशाश्वमेध, जैतपुरा, गौरीगंज सहित कुछेक अन्य इलाकों में हेरोइन बिकवाते थे। दोनों पहले भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

नेपाल से तस्करी, गंगा घाटों तक अवैध कारोबार
एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि बीते दस साल से वो नेपाल के अल्ताफ से हेरोइन, चरस और ब्राउन शुगर लाकर बनारस के साथ ही आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, इलाहाबाद और जौनपुर जिले में सप्लाई करते थे।
हेरोइन उन्हीं एजेंट को दी जाती थी जो खाते में एडवांस पैसा जमा करते थे। बीते साल बनारस के दो एजेंट देवेंद्र मिश्रा और श्याम सुंदर चौहान गिरफ्तार हुए तो उन्हीं से इस गिरोह के बारे में पुलिस को जानकारी हुई।
दोनों ने बताया कि गिरोह से जुड़े एजेंट गंगा घाटों पर गाइड बन कर भी घूमते हैं और मादक पदार्थों के शौकीन विदेशी सैलानियों को अपने अड्डे पर ले जाकर हेरोइन आदि उपलब्ध कराते हैं। तस्करों से पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सूचना दी गई है और इनके एजेंटों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई है।
एसएसपी ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपये है। इसका दस प्रतिशत सरकार की ओर से दोनों तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को मिलेगा। इसके अतिरिक्त एसएसपी की ओर से पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया और आईजी रेंज व एडीजी जोन से पुरस्कृत कराने के लिए अनुशंसा की गई।