फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested husband and wife in murder case of an Anganwadi worker

UP: 'वह मेरे साथ सोना चाहती थी...मार डाला', पति-पत्नी ने मिलकर महिला की हत्या की; आरोपी की बात सुन पुलिस हैरान

Fri, 12 Dec 2025 08:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 08:57 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने हैरान करने वाली बात बताई। कहा कि पत्नी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Varanasi police arrested husband and wife in murder case of an Anganwadi worker
आरोपियों और हत्या की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime News: शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में बीते 11 दिसंबर को अज्ञात बदमाशों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपमा उर्फ सीता (45) को सुबह करीब आठ बजे के करीब मुंह में कपड़ा ठूंसकर धारदार हथियार व सिलबट्टे से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, अनुपमा सुबह पांच बजे उठकर खाना बना रही। पति शैलेश कुमार पटेल दूध लेकर बाहर बेचने गया था। शैलेश 10 बजे के करीब वापस आया तो देखा कि कमरे में उसकी पत्नी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पति की चीख सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


शैलेश ने अपने पास के रिश्तेदार शुभम को फोन कर बुलाया। शुभम ने मामले की सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस एडीसीपी नीतू कात्यान, एसीपी नितिन तनेजा, फॉरेंसिक टीम, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रेलवे स्टेशन से किया अरेस्ट

बताया जाता है कि सीता की शादी 15 साल पहले हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं था। उसके पति दो भाई हैं। छोटा भाई कमलेश, मां बेला देवी, पिता विक्रम पटेल, के साथ लक्ष्मणपुर गांव में रहता है। सीता अपने पति शैलेश गांव से कुछ दूरी पर निजी मकान बनाकर रहते थे।

सीता के पति सुबह पांच बजे आनंद गोल्ड दूध पैकेट को बेचने मार्केट में चले जाते थे। पत्नी घर से ही दूध की पैकेट की सप्लाई देता करती थी। शैलेश प्रतिदिन 10 बजे आता था। इसके बाद सीता को पांडेयपुर स्थित आंगनबाड़ी में छोड़ने चले जाते थे। यहां वह बीएलओ का भी काम करती थी।

सीता की सास बेला देवी ने बताया कि सुबह मैं टहलते हुए आई तो मेरी बहू झाड़ू लगा रही थी। इस मामले में सीता के पति शैलेश की तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या का प्राथमिक दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

हत्या के बाद भाग गए होटल

Varanasi police arrested husband and wife in murder case of an Anganwadi worker
हत्या के आरोपियों के पास से बरामद सामान। - फोटो : संवाद

शुक्रवार को शिवपुर पुलिस की टीम ने हत्या मामले में मीरापुर बसही निवासी मोहित यादव (21) और नवलपुर निवासी अंजलि चौहान (21) को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दोनों को शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा था। मोहित और अंजलि के पास से एक जोड़ी कान का झुमका, एक चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी टप्स, एक जोड़ी छोटा कान का झुमका, नाक की एक कील, एक जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी हाथ फूल सफेद धातु, एक करधनी, एक पैर का पायल औ 73640 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

मोहित यादव अपनी पत्नी अंजलि चौहान के साथ सीता के घर के पास शारदा विहार कॉलोनी (लक्ष्मणपुर) में किराए पर रहता था। सीता से दूध खरीदने के दौरान मोहित का परिचय हो गया था। मोहित का घर पर आना-जाना था। सीता की कोई संतान नहीं थी। इसलिए वह मोहित से संबंध स्थापित कर संतान उत्पन्न करना चाहती थी।

वह मोहित यादव पर दबाव बनाती थी। ऐसा न करने पर पुलिस से शिकायत कर फंसाने की धमकी देती थी। मोहित यादव ने पूरी बात को अपनी पत्नी अंजलि चौहान से शेयर किया। इसके बाद दोनों ने यह तय किया कि इसे रास्ते से हटा देते हैं। मोहित यादव व उसकी पत्नी अंजलि दोनों मिश्रा पांडेयपुर स्थित काली माता मंदिर के पास होम स्टेट में रुके हुए थे।

दोनों ने मिलकर बनाई थी प्लानिंग

बीते 11 दिसंबर की सुबह सीता के घर के लिए चल दिए। मृतका के घर से पहले अंजलि चौहान रूक गई। उसका पति मोहित यादव पीछे के रास्ते से घर में घुसकर सीता को घर में पड़े पत्थर के सिल बट्टे व स्टील के ड्रम से सिर, चेहरे व गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद सीता के पहने हुए जेवर व अलमारी में रखे जेवरात, नगद रुपये लेकर घर से बाहर आया। उसके कपड़े पर खून लगा हुआ था, इसे छिपाने के लिए उसने पत्नी अंजलि की शाल ओढ़ ली। यहां से ऑटो पकड़कर भोजूबीर होते हुए वापस होम स्टे में आकर रूक गए।

टीम को 50 हजार रुपये मिलेंगे

शुक्रवार को बाहर भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन शिवपुर आए थे, जहां गिरफ्तार होने के बाद घटना के समय पहने हुए कपड़े को एक झाड़ी में फेंकने की बात स्वीकार कर बरामद कराए गए। महिला और पुरुष के कब्जे से घटना कारित किए जाने के बाद सीता के जेवरात व घर से प्राप्त रुपये, दोनों बरामद हुए।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सरोज, उप निरीक्षक गौरव सिंह, उप निरीक्षक विद्यासागर चौरसिया, उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार, महिला उप निरीक्षक प्रतिभाशाही, हेड कांस्टेबल लवकुश कुमार, कांस्टेबल नीतीश कुमार तिवारी, कांस्टेबल बालमुकुंद मौर्य रहे। टीम को सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा 50 हजार का पुरस्कार घोषित किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed