{"_id":"67533cdfbe52377c110ed0ab","slug":"varanasi-police-arrested-five-people-for-killing-truck-driver-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: दो दिन पहले वृद्धा के पास रखी पिस्टल से हत्या, 24 घंटे में पांच आरोपी गिरफ्तार; तीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: दो दिन पहले वृद्धा के पास रखी पिस्टल से हत्या, 24 घंटे में पांच आरोपी गिरफ्तार; तीन की तलाश
Fri, 06 Dec 2024 11:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:35 PM IST
सार
वाराणसी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मालवाहक चालक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुदामापुर, शंकुलधारा पोखरा इलाके में रहने वाले मालवाहक के चालक सुरेश राजभर (34) की तीन गोली मार कर हत्या इलाके में वर्चस्व की लड़ाई में की गई थी। सुरेश की हत्या के आरोपी उसके दोस्त ही हैं, जो उसके साथ रोजाना उठते-बैठते और शराब पीते थे। घटना से पहले भी सभी ने साथ में शराब पी थी।
विज्ञापन
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
यह खुलासा पुलिस ने वारदात के 24 घंटे बाद शुक्रवार की रात रमना इलाके में मुठभेड़ में मुख्य आरोपी किरहिया, खोजवा के विशाल सोनकर को गिरफ्तार करने के बाद किया। उससे पहले पुलिस ने दबिश देकर खोजवा के विक्की जायसवाल, मानिकपुर बजरडीहा के मनोज कुमार चौहान, शंकुलधारा पोखरा के अच्छे चौहान उर्फ कल्लू और सुदामापुर की कुसुम देवी को पकड़ा। पुलिस को अब सुदामापुर के आर्यन सोनकर के अलावा सतीश सोनकर और अजय की तलाश है।
विज्ञापन
दाईं कनपटी, सीने के बीचोबीच और दाईं जांघ पर मारी गई थी गोली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सुरेश की दाईं कनपटी, सीने के बीचोबीच और दाईं जांघ पर तीन गोली मारी गई थी। सुदामापुर, शंकुलधारा पोखरा निवासी राजू सोनकर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात घर के पास ही उसके छोटे भाई सुरेश के साथ विक्की, मनोज, कल्लू, आर्यन, विशाल, सतीश और अजय ने कहासुनी की। इसके बाद सभी उसे पीटने लगे। वह भागा तो घर के पास विशाल ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।
चार को दबिश देकर तो एक को मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि महिला सहित चार आरोपियों को पुलिस टीमों ने सुदामापुर के आसपास के इलाकों में दबिश देकर गिरफ्तार किया। विशाल के बारे में पता लगा कि वह रात में रमना इलाके में अपने एक परिचित को बुलाकर पैसा लेगा और फिर शहर से कहीं बाहर भाग जाएगा। इस सूचना पर लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र और भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने फोर्स के साथ घेराबंदी की तो विशाल ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया। उसके पास से सुरेश की हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
दो दिन पहले वृद्धा के पास रखा था पिस्टल
गिरफ्तार कुसुम देवी का घर सुरेश के घर के पास है। उसके घर पर हत्या के प्रयास सहित पांच मुकदमों के आरोपी विशाल सोनकर का उठना-बैठना था। कुसुम देवी के घर पर विशाल ने मंगलवार को देसी पिस्टल लाकर रखी थी। बृहस्पतिवार रात सुरेश को जब सभी ने गली में घेर लिया तो विशाल ने कुसुम से अपनी पिस्टल मांग कर फायरिंग की। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सुरेश पैसे उधार पर देता था। इसके चलते वह जान-पहचान के युवकों के बीच अपना दबदबा दिखाने का प्रयास करता था। लोगों को जातिगत संबोधन से बेइज्जत करता रहता था। ऐसे में शराब के नशे में गुस्से में आकर उसकी हत्या की गई।
शव रख कर परिजन धरने पर बैठे
पोस्टमार्टम के बाद सुरेश का शव घर आया तो उसके परिजन धरने पर बैठ गए। दो बेटियों, एक बेटे और पत्नी रंजना के लिए आर्थिक मदद के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसीपी भेलूपुर धनंजय मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चार की तलाश है। पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव की अंत्येष्टि के लिए हरिश्चंद्र घाट रवाना हुए।
शव रख कर परिजन धरने पर बैठे
पोस्टमार्टम के बाद सुरेश का शव घर आया तो उसके परिजन धरने पर बैठ गए। दो बेटियों, एक बेटे और पत्नी रंजना के लिए आर्थिक मदद के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसीपी भेलूपुर धनंजय मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चार की तलाश है। पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव की अंत्येष्टि के लिए हरिश्चंद्र घाट रवाना हुए।