फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police arrested fake Sub-Inspector He threaten people while wearing uniform

वाराणसी में फर्जी दरोगा गिरफ्तार: यूपी कॉलेज में पढ़ाई, नहीं मिली नौकरी तो फर्जी दरोगा बन करने लगा ये काम

Wed, 01 Jul 2026 11:31 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 01 Jul 2026 11:31 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। वर्दी पहनकर लोगों को रौब दिखाने वाले व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Varanasi Police arrested fake Sub-Inspector  He threaten people while wearing uniform
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

यूपी कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो फर्जी पुलिसवाला बनकर दूसरे को नौकरी दिलाने वाले आरोपी इंदपुर शिवपुर निवासी राजन प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर पुलिस की वर्दी पहनकर घूमने और लोगों को नौकरी दिलाने की बात कहकर पैसे लेने का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, सिधोरा थाना क्षेत्र के महंगाव हिचना निवासी किशन विश्वकर्मा ने तहरीर में बताया कि उसका ननिहाल चोलापुर थाना क्षेत्र के कुरौली गांव में है। 23 जून को वह अपने नाना कंचन विश्वकर्मा के घर गया था। उनकी मुलाकात राजन प्रजापति से हुई। आरोप है कि राजन प्रजापति पुलिस की दरोगा वर्दी पहनकर आया था और किशन से कहा कि उसके पुलिस विभाग में अच्छे संबंध हैं। पांच लाख रुपये में नौकरी लगवा देगा।

विज्ञापन


आरोपी की बातों पर विश्वास कर किशन ने नौकरी की उम्मीद में अलग-अलग तिथियों पर रुपये देना शुरू कर दिया। 23 जून को 25 हजार रुपये, 25 जून को 50 हजार रुपये तथा 29 जून को 45 हजार रुपये दिए। इस प्रकार एक लाख रुपये आरोपी को सौंप दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि कुछ रकम बैंक खाते के माध्यम से भी स्थानांतरित की गई, जिसके साक्ष्य और खाते की जानकारी उसके पास है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद राजन प्रजापति ने न तो नौकरी दिलाई और न ही रुपये लौटाए। जब किशन ने उससे मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने चोलापुर थाने में तहरीर दी।


थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के बैंक खाते में हुए लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed