फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police arrested eight member of interstate robbers gang

वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरप्रांतीय लुटेरा गिरोह के आठ बदमाश गिरफ्तार

Fri, 05 Oct 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 05 Oct 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
varanasi police arrested eight member of interstate robbers gang
स्कार्पियो, बोलेरो, एक लाख 70 हजार रुपये, दो तमंचा, चार कारतूस, सोने की तीन गुल्ली सहित अन्य सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरप्रांतीय गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना गिरफ्त में आया बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर का रामजी यादव है। अन्य सातों बदमाश भी बलिया जिले के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में बताया कि एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के नेतृत्व में आठों बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आठों बदमाश बैंक में रुपये निकालने वालों के पीछे खड़े होकर, वाहनों में मोबिल गिराकर सहित अन्य तरीकों से उचक्कागीरी करते थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही हाइवे पर लूटपाट और ठगी करने में भी यह गैंग माहिर है। गैंग के सदस्य स्कार्पियो और बोलेरो से चलते थे और अलग-अलग शहरों में जाकर सामान्य धर्मशालाओं में ठहरते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन राज्यों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

varanasi police arrested eight member of interstate robbers gang

 इस गैंग के खिलाफ वाराणसी, चंदौली, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बिहार और मध्य प्रदेश में चोरी, धोखाधड़ी, लूटपाट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी ने बताया कि आठों बदमाशों को गिरफ्तार करने वाले क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह व उनकी टीम के एसआई राकेश सिंह, सुमंत सिंह, रामभवन यादव, पुनदेव सिंह, सुरेंद्र मौर्य, रामबाबू, रमेश तिवारी, चंद्रसेन सिंह, कुलदीप सिंह, सुनील राय, इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय, इंस्पेक्टर सिगरा सतीश सिंह की टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया जा रहा है। पुलिस टीम को पुरस्कृत करने के लिए आईजी रेंज और एडीजी जोन को भी संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed