{"_id":"5bb717c8867a5574161c4152","slug":"varanasi-police-arrested-eight-member-of-interstate-robbers-gang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरप्रांतीय लुटेरा गिरोह के आठ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरप्रांतीय लुटेरा गिरोह के आठ बदमाश गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो, बोलेरो, एक लाख 70 हजार रुपये, दो तमंचा, चार कारतूस, सोने की तीन गुल्ली सहित अन्य सामान बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरप्रांतीय गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना गिरफ्त में आया बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर का रामजी यादव है। अन्य सातों बदमाश भी बलिया जिले के ही रहने वाले हैं।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में बताया कि एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के नेतृत्व में आठों बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आठों बदमाश बैंक में रुपये निकालने वालों के पीछे खड़े होकर, वाहनों में मोबिल गिराकर सहित अन्य तरीकों से उचक्कागीरी करते थे।
इसके साथ ही हाइवे पर लूटपाट और ठगी करने में भी यह गैंग माहिर है। गैंग के सदस्य स्कार्पियो और बोलेरो से चलते थे और अलग-अलग शहरों में जाकर सामान्य धर्मशालाओं में ठहरते थे।

तीन राज्यों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
इस गैंग के खिलाफ वाराणसी, चंदौली, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बिहार और मध्य प्रदेश में चोरी, धोखाधड़ी, लूटपाट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी ने बताया कि आठों बदमाशों को गिरफ्तार करने वाले क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह व उनकी टीम के एसआई राकेश सिंह, सुमंत सिंह, रामभवन यादव, पुनदेव सिंह, सुरेंद्र मौर्य, रामबाबू, रमेश तिवारी, चंद्रसेन सिंह, कुलदीप सिंह, सुनील राय, इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय, इंस्पेक्टर सिगरा सतीश सिंह की टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया जा रहा है। पुलिस टीम को पुरस्कृत करने के लिए आईजी रेंज और एडीजी जोन को भी संस्तुति की जाएगी।