{"_id":"5ba4b27f867a55013061bcb5","slug":"varanasi-police-arrest-twenty-thousand-prize-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूटपाट के लिए कुख्यात इनामी बदमाश को वाराणसी पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लूटपाट के लिए कुख्यात इनामी बदमाश को वाराणसी पुलिस ने दबोचा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र लौटूबीर मंदिर के समीप पुलिस ने शुक्रवार की भोर मुठभेड़ के बाद 20 हजार के इनामी बदमाश रोहनिया के बेटावर बच्छांव निवासी संदीप यादव उर्फ गोलू और उसके साथी लंका के विश्वकर्मा नगर निवासी सत्यम सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, चार कारतूस, सौ ग्राम हेरोइन, चोरी की दो बाइक और नौ हजार बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया।
संदीप पर वाराणसी और सोनभद्र जिले में हत्या का प्रयास और लूट सहित अन्य आरोपों में 30 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सत्यम पर हत्या का प्रयास और लूट सहित अन्य आरोपों में चार मुकदमे दर्ज हैं। संदीप पर दर्ज 30 मुकदमों में से 14 लूट के हैं और सारी वारदातों को हाईवे पर ही अंजाम दिया गया है।
संदीप ने पुलिस को बताया कि हाईवे किनारे भोर के समय ट्रक खड़ा कर आराम या शौच कर रहे चालकों को वो और उसके गिरोह के सदस्य निशाना बनाते हैं। बरामद हेरोइन के संबंध में उसने बताया कि पंजाब की ओर से आने वाले ट्रक चालक ऐसे मादक पदार्थ साथ लेकर चलते हैं।
विज्ञापन
लूटपाट के दौरान ही ट्रक चालकों से हेरोइन जैसे मादक पदार्थों को छीन कर शहर के मदनपुरा, बजरडीहा, जैतपुरा सहित अन्य इलाकों में इस धंधे से जुड़े लोगों को कम दाम में बेच देता था।

पुलिस को ऐसे मिली भनक
सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि आठ सितंबर को डाफी टोल प्लाजा के समीप सुल्तानपुर निवासी ट्रक चालक को गोली मार कर 56 हजार रुपया लूटा गया था। डाफी टोल प्लाजा पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज और मुखबिरों की मदद से लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने पता लगाया कि वारदात को इनामी बदमाश संदीप ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था।
शुक्रवार की भोर सूचना मिली कि लौटूबीर मंदिर के समीप संदीप अपने एक साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इस पर लंका इंस्पेक्टर ने टीम के साथ घेरेबंदी की तो पुलिस को देख संदीप ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में संदीप और सत्यम दबोच लिए गए। पूछताछ में संदीप ने डाफी टोल प्लाजा के समीप हाल में हुई लूट की तीन वारदातों में संलिप्तता स्वीकारी।