{"_id":"5b391ed84f1c1b2e168b5502","slug":"varanasi-police-arrest-three-person-who-crime-with-childrens","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर आठ बच्चों को जबरन ऑटो में बैठा रहे तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर आठ बच्चों को जबरन ऑटो में बैठा रहे तीन हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 02 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सिटी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की शाम आठ बच्चों को ऑटो में जबरन बैठा रहे तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बच्चों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
हिरासत में लिए गए तीनों लोगों ने बताया कि वो बच्चों को वेद पढ़ाने के लिए बिहार से चेन्नई ले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चों के अभिभावकों के आने पर उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिटी रेलवे स्टेशन के समीप कुछ बच्चों का शोरगुल सुन मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर जैतपुरा विजय चौरसिया मौके पर पहुंचे तो उन्हें बच्चों ने बताया कि बिहार से ट्रेन में बैठा कर उन्हें मुगलसराय लाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद मुगलसराय से उन्हें ऑटो में बैठाकर सिटी रेलवे स्टेशन लाया गया। सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर बच्चे और आगे ना जाने की बात कहते हुए शोर मचाने लगे।
इंस्पेक्टर जैतपुरा ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। बच्चों की उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच की है। बच्चों के अभिभावकों के आने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।