फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police Arrest Accused Shubham of Shooting Young Woman at Hotel

वाराणसी पुलिस का एक्शन: युवती की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने मारी थी गोली, फर्जी आईडी पर लिया होटल का कमरा

Mon, 13 Apr 2026 04:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 13 Apr 2026 04:45 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के होटल वेस्ट इन में युवती पर फायरिंग करने के आरोपी शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से .32 बोर का पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है।  

विज्ञापन
Varanasi Police Arrest Accused Shubham of Shooting Young Woman at Hotel
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी शुभम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के छावनी क्षेत्र के होटल वेस्ट इन में युवती पर फायरिंग के आरोपी शुभम राय को कैंट पुलिस ने रविवार रात सैनिक अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध .32 बोर का पिस्टल और कारतूस मिला। युवती की शादी कहीं और तय होने से शुभम खफा था। फर्जी आईडी पर युवक, युवती को कमरा देने और घटना की सूचना पुलिस से छिपाने के मामले में कैंट पुलिस ने पूर्व एआरटीओ आरएस यादव के होटल को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


सोमवार को एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कपसेठी थाना क्षेत्र के चकलोला का है। पूछताछ में बताया कि वह युवती से तीन साल से संपर्क में था। इस बीच मालूम चला कि युवती की शादी कहीं और तय हो गई है। नौ अप्रैल को उसे मिलने के बहाने होटल में बुलाया। इस बीच युवती ने परिजनों के अनुसार शादी पर सहमति जताई। 11 अप्रैल की दोपहर आक्रोशित शुभम राय ने युवती पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी शुभम के पास से बरामद असलहा अवैध है। पूछताछ में मालूम चला कि वह यूपी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान से ही असलहा रखता है। बिहार के युवक से उसने असलहा खरीदा था। जमीन समेत अन्य ब्रोकरी के धंधे से वह जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी आईडी पर दिया था कमरा, होटल ने फायरिंग की घटना भी छिपाई

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि पूर्व एआरटीओ आरएस यादव के होटल में शुभम और युवती की भ्रामक आईडी दी गई थी। दो दिन से होटल में ठहरे दोनों की आईडी की तस्दीक तक नहीं कराई गई। वारदात के समय तौलिया लपेटे युवती को लेकर शुभम निजी अस्पताल गया। होटल प्रबंधन ने नदेसर चौकी और कैंट पुलिस तक को सूचना नहीं दी। वारदात को दूसरे दिन तक छिपाए रखा था। यही कारण रहा कि तीन थानों की पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने में उलझी रही। 

कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। होटल से सीसी टीवी फुटेज भी लिया गया है। गाजीपुर की मूल निवासी पीड़िता मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर में किराये पर रहती है। पीड़िता की मां एक स्कूल में कर्मचारी है तो पिता घर पर ही रहते हैं। कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती की हालत सामान्य है। मलदहिया के सिंह मेडिकल में उपचार चल रहा है।

मुन्ना बजरंगी के साठगांठ में पिता गया था जेल
कैंट एसीपी अपूर्व पांडेय ने बताया कि आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में तस्दीक कराई जा रही है। मुन्ना बजरंगी की साठगांठ में आरोपी का पिता जेल जा चुका है। पूर्व में पिता की मौत भी हो चुकी है। इसकी तस्दीक कराई जा रही है। शुभम गाजीपुर का रहने वाला है, जो लंबे समय से कपसेठी में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed