फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Police alert in Kashi regarding Pran Pratistha ceremony

Varanasi : प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर काशी में भी पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; सोशल मीडिया पर सावधानी

Mon, 22 Jan 2024 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 02:19 AM IST
सार

सोमवार को ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Varanasi: Police alert in Kashi regarding Pran Pratistha ceremony
पुलिस हाई अलर्ट

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर कमिश्नरेट की पुलिस हाई अलर्ट पर है। सोमवार को ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म की निरंतर निगरानी की जाए।

विज्ञापन


विश्वनाथ धाम सहित अन्य प्रमुख मंदिरों और गंगा घाटों वाले काशी जोन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीसीपी आरएस गौतम ने बताया कि पूरे काशी जोन को चार जोन और 12 सेक्टर में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया है। गंगा घाटों पर एनडीआरफ, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ राहत दल और जल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


जल पुलिस की टीम गंगा में लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षित नौका संचालन सुनिश्चित कराएगी। मंदिरों, गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर जेबकतरों और शोहदों की करतूत पर अंकुश लगाने के लिए सादे कपड़ों में महिला-पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। दशाश्वमेध, गोदौलिया और राजघाट पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार की शाम अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चनप्पा के नेतृत्व में कैंट व बनारस सहित सभी रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान में पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed