फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police alert due to new year-celebration

आज रात हुड़दंग करने से बचे, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 31 Dec 2018 01:47 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Mon, 31 Dec 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police alert due to new year-celebration
varanasi police
अगर आप नए साल मनाने के जोश में हुड़दंग करते पाएगे तो सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। नए साल के मद्देनजर शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने सभा क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को गश्त व सदिंग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, घाटों पर विशेष सतर्कता के लिए कहा है। सोमवार की रात में पुलिस नशा करने वालों की जांच करेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


31 दिसंबर की रात में होटलों, बार, मॉडल शॉप, क्लब समेत अन्य मनोरंजनगृहों के बाहर पुलिस दस्ते मुस्तैद रहें। इतना ही नहीं शाम से बाजारों, चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। कैंट और सिगरा क्षेत्र में रात में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी, ताकि नशे में हुल्लड़ करने वाली लड़कियों-युवतियों को काबू में किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से आए पत्र में आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर भी चौकसी करने को कहा गया है। उधर, नए साल का जश्न मनाने के लिए गंगापार रेती पर केवल दिन में ही जा सकेंगे। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि अंधेरा होने पर गंगापार निगरानी रखने में समस्या होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed