फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police accused of chasing and beating family of young man who burnt death

Varanasi News: प्रेमिका के घर जिंदा जले युवक के घरवालों को लाठी पटककर खदेड़ा, पुलिस पर पिटाई का आरोप

Mon, 08 Jan 2024 01:29 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Jan 2024 01:29 PM IST
सार

एक जनवरी को प्रेमिका के घर गए युवक की जिंदा जलने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। इसी मामले को लेकर चोलापुर थाने के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वर्णकार संघ के साथ युवक के घरवाले प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है इसी दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई।

विज्ञापन
Varanasi Police accused of chasing and beating family of young man who burnt death
थाने के बाहर धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बेनीपुर गांव में प्रेमिका के घर जिंदा जलकर अस्पताल में जान गंवाने वाले शुभम सेठ (28) के परिजनों और स्वर्णकार संघ के लोगों को रविवार को चोलापुर थाने की पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ा। शुभम के परिजनों और स्वर्णकार संघ के लोगों ने पुलिस पर लाठी से पिटाई और महिलाओं से बदसलूकी का भी आरोप लगाया। प्रकरण में शुभम के पक्ष के सात लोगों को हिरासत में लेकर चोलापुर थाने में बैठा दिया गया। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो सभी लोग थाने से छोड़ दिए गए। घटना पर स्वर्णकार संघ ने गहरी नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से शिकायत की बात कही है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही कोपा का रहने वाला शुभम सेठ बीते एक जनवरी को बेनीपुर गांव में अपनी प्रेमिका रितिका के घर आया था। घर के अंदर न जाने क्या हुआ कि वह आग की लपटों से घिर गया। उपचार के दौरान तीन जनवरी को उसकी मौत हो गई। शुभम की मां किरन देवी की तहरीर के आधार पर चोलापुर थाने में रितिका और उसके पिता सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। तब से लेकर अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुभम की मां किरन देवी, नाना भोला सेठ, मामा संदीप व नीरज और बहन मीनू व आरती स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों के साथ चोलापुर थाने के मुख्य गेट पर रविवार को प्रदर्शन कर रही थी। महिलाओं से थाना प्रभारी अपने कार्यालय में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस पकड़ कर हिरासत में लेने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया ये आरोप

स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सेठ ने आरोप लगाया कि चोलापुर थाने की पुलिस ने महिलाओं के साथ बदसलूकी और लाठी से पिटाई की। शुभम के भाई सनी सेठ, चाचा विशाल सेठ, नाना भोला सेठ, राहुल चौहान, विपुल सेठ, सचिन पांडेय और शिवकुमार सेठ को हिरासत में लिया गया। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई तो हिरासत में लिए गए लोग छोड़े गए।

उधर, इस संबंध में चोलापुर थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता ने बताया कि शिवम सेठ की मौत की जांच चल रही है। स्वर्णकार संघ के लोग थाने के सामन प्रदर्शन कर अराजकता कर रहे थे। हंगामा कर रहे लोगों को थाने में लाकर बातचीत के बाद छोड़ दिया गया। बदसलूकी और पिटाई की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed