{"_id":"5c2351c9bdec2256a32efe31","slug":"varanasi-police-25-thousand-reward-on-absconding-former-mp-and-his-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरार सपा के पूर्व सांसद और उसके बेटे पर 25-25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार सपा के पूर्व सांसद और उसके बेटे पर 25-25 हजार का इनाम
Thu, 27 Dec 2018 11:56 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
जवाहर जायसवाल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में फरार सपा के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल और उसके बेटे गौरव जायसवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फरार बाप-बेटे पर वाराणसी एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने जवाहर और उसके बेटे के खिलाफ बीते चार दिसंबर को गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसकी जानकारी होते ही बाप-बेटा भूमिगत हो गए और तभी से पुलिस उन्हें तलाश रही है। उनकी तलाश में दूसरे प्रदेशों में भी पुलिस टीम भेजी गई, लेकिन पता नहीं लग पाया।
23 अप्रैल 2012 को अर्दली बाजार निवासी बैंक कर्मी महेश जायसवाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। महेश के भाई संत प्रसाद की याचिका पर हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बाप-बेटे का नाम विवेचना में सामने आया था। अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया तभी से दोनों घर छोड़ कर भागे हुए हैं। फिलहाल दोनों की तलाश में पुलिस टीमें बस्ती, लखनऊ, मसूरी और नई दिल्ली गई हुई हैं।
विज्ञापन
उधर, जवाहर की तलाश महाराजगंज पुलिस को भी है। महाराजगंज जिले में गन्ना भुगतान का लगभग 23 करोड़ रुपये के बकाया के मामले में जवाहर वांछित है और वहां के जिलाधिकारी ने उस पर वसूली वारंट जारी किया है।

यह है पूरा मामला
बता दें कि 23 अप्रैल 2012 को अर्दली बाजार निवासी बैंक कर्मचारी महेश जायसवाल की हत्या भोजूबीर में गोली मार कर की गई थी। कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विवेचना में सनी सिंह व हैदर (दोनों मारे गए), जिला जेल में निरुद्ध रिंकू उर्फ फहीम, बांदा जेल में निरुद्ध अजय-विजय, गाजीपुर जेल में निरुद्ध रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू सहित आठ आरोपियों का नाम प्रकाश में आया।
इस बीच महेश के भाई गुड्डू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि हत्या उनकी की जानी थी, लेकिन गलती से महेश की कर दी गई। इसके साथ ही गुड्डू ने हत्या का सूत्रधार जवाहर और उसके बेटे गौरव को बताया।