{"_id":"6a0fda5d10c27a68aa0889b4","slug":"varanasi-police-246-police-personnel-transferred-in-varuna-zone-several-personnel-from-lohta-police-station-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Police: वरुणा जोन में 240 पुलिसकर्मियों का तबादला, लोहता थाने से भी कई कर्मी इधर-उधर; देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Police: वरुणा जोन में 240 पुलिसकर्मियों का तबादला, लोहता थाने से भी कई कर्मी इधर-उधर; देखें लिस्ट
Fri, 22 May 2026 09:54 AM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Fri, 22 May 2026 09:54 AM IST
सार
Varanasi Police Transfer List: पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादले की सूची जारी होने के बाद पुलिस विभाग में पूरे दिन चर्चाओं का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में फेरबदल।
- फोटो : एआई
विस्तार
Varanasi News: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 240 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, महिला मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षियों को विभिन्न थानों व कार्यालयों में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
जारी सूची के अनुसार, लोहता थाना से भी कई पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं रोहनिया, चौबेपुर, सारनाथ, मंडुवाडीह, कैंट, लालपुर-पांडेयपुर और शिवपुर थाना क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। पुलिस लाइन और जोन कार्यालयों में भी कुछ कर्मियों की तैनाती बदली गई है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और तीन दिनों के भीतर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं। तबादलों को प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
सूची में कई ऐसे पुलिसकर्मी शामिल हैं जिन्हें लंबे समय से एक ही थाने में तैनात रहने के बाद दूसरे क्षेत्रों में भेजा गया है। लोहता थाना से जुड़े कई आरक्षियों और महिला आरक्षियों को रोहनिया, चौबेपुर और अन्य थानों में भेजा गया है, जबकि दूसरे थानों से भी कर्मियों की तैनाती लोहता में की गई है।