फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: PM Modi will inaugurate the seven-storey Swarved Mahamandir, can gift Taraya station

Varanasi: सात मंजिला स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, भक्तों के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

Thu, 14 Dec 2023 11:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 14 Dec 2023 11:21 AM IST
सार

उमरहा स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ पूर्णाहुति में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तरया में एक रेलवे स्टेशन की सौगात की उम्मीद है। दो माह पहले संत प्रवर स्वर्वेद महामंदिर उमरहा पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने विज्ञान देव महाराज से शिष्टाचार मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Varanasi: PM Modi will inaugurate the seven-storey Swarved Mahamandir, can gift Taraya station
स्वर्वेद महामंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े विहंगम योग के केंद्र स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भक्तों की सहूलियत के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। स्वर्वेद महामंदिर के नाम पर ही तरया स्टेशन का निर्माण कराया जा सकता है। सारनाथ और कादीपुर के बीच इस स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से उमरहा स्थित स्वर्वेद मंदिर आने वाले लाखों भक्तों को सहूलियत होगी। 

विज्ञापन

उमरहा स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ पूर्णाहुति में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तरया में एक रेलवे स्टेशन की सौगात की उम्मीद है। दो माह पहले संत प्रवर स्वर्वेद महामंदिर उमरहा पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने विज्ञान देव महाराज से शिष्टाचार मुलाकात की थी। जिसमें विज्ञान देव महाराज ने तरया स्थित स्वर्वेद ज्ञान प्रेस के सामने एक रेलवे स्टेशन स्थापित करने की बात कही थी। उनका कहना था कि पियरी गांव के सामने पूर्व में रेलवे स्टेशन स्थापित था। जब रेलवे लाइन की पटरियां डबल हो गईं तो स्टेशन समाप्त कर दिया गया। तरया में रेलवे स्टेशन स्थापित होने से देश के कोने-कोने से उमरहा पहुंचने वाले अनुयायियों को सहूलियत होती और क्षेत्र में लोगों को भी इसका लाभ मिलता। इस संबंध में रेल मंत्रालय में प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


संत सदाफल महाराज की प्रतिमा का शिलान्यास कर सकते हैं पीएम

स्वर्वेद महामंदिर के लोकार्पण के साथ ही संत सदाफल महाराज की 135 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास आगामी 18 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के कर कमलों से होना संभावित है। स्वर्वेद महामंदिर में एक साथ 20 हजार अनुयाकयियों के योग साधना करने की क्षमता है। संत सदाफल महाराज के विश्व के दर्जनों देशों में सैकड़ों आश्रम है। इसमें सबसे बड़ा उमरहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed