काशी की बेटी ने किया कमाल: मुक्केबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के 80 किलो भार वर्ग में अंजलि ने जीता रजत पदक
Sports News: अंजलि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली वाराणसी मंडल की पहली महिला हैं। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। हालांकि फाइनल में दिल्ली की वर्ल्ड चैंपियन प्राची टोकस से हार मिली।
विस्तार
नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी में अंजलि ने रजत पदक जाता। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली वाराणसी मंडल की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेले गए मुक्केबाजी के खिताबी मुकाबले में महिला मुक्केबाज को 4-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी की अंजलि ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। हालांकि फाइनल में 80 किलो भार वर्ग में दिल्ली की प्राची टोकस से हार का सामना करना पड़ा। प्राची टोकस जूनियर वर्ग की वर्ल्ड की चैंपियन है। फाइनल में उन्हें कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अंजलि को पहले मैच में बाई मिला। दूसरे मैच में अरुणाचल प्रदेश की खिलाड़ी को सीधे सेट में पांच शून्य के स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी।
इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; 19 दिन पहले हुई थी एक युवक की शादी
जिला मुक्केबाजी संघ की अध्यक्ष नीलू मिश्रा ने बताया कि अंजली का प्रभावशाली प्रदर्शन उसके जुनून को दर्शाता है। अंजलि पिछले डेढ़ वर्ष से मुक्केबाजी कर रही हैं। अंजलि ने अपने खेल कॅरिअर के पहले ही मुकाबले में रजत जीतकर काशी को राष्ट्रीय मुक्केबाजी में पदक तालिका में शामिल करा दिया है।
कोच दीपिका तिवारी के अनुसार वाराणसी के मुक्केबाज लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। पुरुष वर्ग में सूर्यांश ने कांस्य पदक जीत कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए जगह बनाई है। जौनपुर की निवासी अंजली ने इससे पूर्व मेरठ में आयोजित प्रादेशिक मुक्केबाजी में अंजली ने स्वर्ण पदक जीता था।
इसे भी पढ़ें; UP College Varanasi: 30 दिन में सेमेस्टर परीक्षा, 15 दिन में आएगा परिणाम; कई मायने में खास रहा एग्जाम
बनारस के दो मुक्केबाज खेलो इंडिया के लिए चयनित
राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में यूपी टीम से खेलते हुए वाराणसी मंडल के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मुक्केबाजी स्पर्धा के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव जनार्दन यादव ने बताया कि बालिका वर्ग में अंजलि और बालक वर्ग में सूर्यांश सिंह खेलो इंडिया यूथ गेम्स में काशी का प्रतिनिधित्व करेंगे।