फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के लिए काशी के लोगों में दिखा गजब का उत्साह, मुस्लिम महिलाओं ने लगाए हर-हर मोदी के नारे

Tue, 13 Nov 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 13 Nov 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
varanasi people show energy for PM modi muslim women says har har modi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
छठ पर्व की पूर्व संध्या पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन को लेकर लोगों का उत्साह देखने लायक था। सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक बाबतपुर एयरपोर्ट से वाजिदपुर सभास्थल  तक छह किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग पर मेले जैसा माहौल रहा। सभा स्थल की ओर आने वालों की कतार लगी रही। पीएम मोदी को सुनने परिवार संग पहुंची मुस्लिम महिलाओं का भी उत्साह देखते ही बनता था। सभी हर-हर मोदी के नारे लगाते आगे बढ़ती जा रही थीं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
varanasi people show energy for PM modi muslim women says har har modi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाजिदपुर का सभास्थल मैदान चार बजते-बजते खचाखच भर चुका था। वहां तिल रखने की जगह नहीं थी। अपार जनसमूह देख भाजपा नेता काफी उत्साहित दिखे। हर कोई मोदी की एक झलक पाने को था बेताब था। सभा स्थल पर भारी संख्या में महिलाओं की भी भीड़ थी। बीजेपी का झंडा लिए हरहुआ चौराहे से वाजिदपुर तक रास्ते में महिलाएं हर-हर मोदी के नारे लगाते आगे बढ़ती जा रही थीं। इसके अलावा स्कूल की बसों से भी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिला-पुरुष पीएम को सुनने पहुंचे थे।

 
varanasi people show energy for PM modi muslim women says har har modi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

बाबतपुर एयरपोर्ट से वाजिदपुर चौराहे तक सोमवार को ऐसा ही नजारा था। हरहुआ बाईपास से वाजिदपुर, कोईराजपुर तक सड़क के दोनों कि नारों पर प्रधानमंत्री मोदी की झलक पाने के लिए लोग उत्साहित थे। छतों पर भी लोग परिवार संग बैठकर प्रधानमंत्री के काफिले के आने का इंतजार करते रहे। परियोजनाओं की जानकारी देने वाले होर्डिग्सि़ जगह-जगह लगे थे। भाजपा के झंडे और रंगबिरंगी बत्तियों से सजावट की गई थी। जुलूस की शक्ल में मोटरसाइकिल पर सवार भाजपा कार्यकर्ता हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगाते हुए 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi people show energy for PM modi muslim women says har har modi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर एयरपोर्ट से 4:20 बजे जैसे ही पीएम मोदी का काफिला निकला। 4:30 बजे वाजिदपुर चौराहे पर काफिला पहुंचा। मोदी ने गाड़ी में बैठे ही हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया तो भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी। 

 
विज्ञापन
varanasi people show energy for PM modi muslim women says har har modi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामनगर में टर्मिनल का उद्घाटन करने से लेकर वाजिदपुर में सभा और हरहुआ फ्लाईओवर के उद्घाटन सहित सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण प्रमुख चौराहों पर दिखाया गया। इसमें हरहुआ चौराहा, वाजिदपुर, शिवपुर बाइपास आदि जगहों पर राज्य जनसंपर्क विभाग की वैन खड़ी थी, जहां प्रसारण देखने वालों की भीड़ लगी रही

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed