{"_id":"64687a11f36180a3160053a7","slug":"varanasi-people-of-two-villages-fought-fiercely-weapons-were-waved-a-pistol-recovered-many-injured-2023-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: दो गांव के लोगों में जमकर हुई मारपीट, लहराए गए असलहे, एक पिस्टल बरामद, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: दो गांव के लोगों में जमकर हुई मारपीट, लहराए गए असलहे, एक पिस्टल बरामद, कई घायल
Sun, 21 May 2023 10:29 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 21 May 2023 10:29 AM IST
सार
औसानपुर गांव के रहने वाले भूपेंद्र कुमार सिंह गांव में वरुणा नदी के किनारे अपने खेत से मिट्टी की खुदाई करवा रहे थे। उनके एक खेत से सटा हुआ खेत इंदरखापुर गांव के रहने वाले अनुज सिंह और गौतम सिंह का खेत है।
विज्ञापन
हाथ में पिस्टल लिए युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेत में मिट्टी के खनन को लेकर वाराणसी के औसानपुर और इंदरखापुर गांव के लोगों के बीच शनिवार की सुबह मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा असलहे भी लहराए गए। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस दोनों पक्ष के चार लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन
एक पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच नामजद व अन्य अज्ञात और दूसरे पक्ष की तहरीर पर छह नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के औसानपुर निवासी भूपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार वह वरुणा नदी के किनारे अपने खेत से मिट्टी की खोदाई करवा रहे थे।
विज्ञापन
उनके खेत से सटा हुआ इंदरखापुर गांव निवासी अनुज सिंह और गौतम सिंह का खेत है। अनुज व गौतम अपने खेत पर आए और उनके ट्रैक्टर चालक व मजदूरों को गाली देना शुरू कर दिए। इसकी सूचना पाकर वह वहां पहुंचे तो कहासुनी शुरू हो गई। तब तक अनुज सिंह और गौतम सिंह के गांव से ओम सिंह, सम्मान सिंह सहित अन्य लोग असलहा और लाठी-डंडा लेकर औसानपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Azamgarh Crime: बिजली कटने पर हुआ पति-पत्नी में विवाद, धारदार हथियार से विवाहिता को उतारा मौत के घाट
क्षतिग्रस्त बाइकें
- फोटो : अमर उजाला
इस पर मनोज सिंह, अनिल सिंह, भूपेंद्र सिंह और अन्य लोग गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिए। सत्यम सिंह ने रिवाल्वर निकाल कर ओम सिंह पर फायरिंग करने का प्रयास किया। ओम सिंह ने रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया तो उसे बुरी तरह मारापीटा गया।
बरामद पिस्टल पुलिस को सौंपते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दो गांव के लोगों में मारपीट हुई है। घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।