{"_id":"5c3b25a9bdec227398363bdd","slug":"varanasi-people-is-ready-for-welcome-of-nri-guests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी अतिथियों के स्वागत को तैयार काशीवासी, एयरपोर्ट पर ‘वेलकम’ से ‘सी ऑफ’ तक रहेंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी अतिथियों के स्वागत को तैयार काशीवासी, एयरपोर्ट पर ‘वेलकम’ से ‘सी ऑफ’ तक रहेंगे साथ
Mon, 14 Jan 2019 10:41 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के स्वागत को काशी वासी तैयार हैं। जिन लोगों के घर में अतिथियों को ठहरना है, वहां तैयारियां तेज हो गई हैं। मेहमानों की रुचि का ध्यान रखने के साथ ही उन्हें काशी की आतिथ्य परंपरा का एहसास कराने के लिए भी योजना बनाई जा रही है।
लक्सा के रामकुंड पोखरे के पास रहने वाले भानु वाधवानी के घर साउथ अफ्रीका के राहुल चोटिराम आ रहे हैं। शनिवार को राहुल और भानु के बीच फोन पर वार्ता हुई। राहुल ने भानु से घर की लोकेशन व आवास से गंगा घाट की दूरी आदि को लेकर चर्चा की। लगे हाथ भानु ने भी उनकी रुचि और खान पान से जुड़ी ज्यादा से जानकारी हासिल करने की कोशिश की।
भानु ने बताया कि वार्ता में हमने अपने मेहमान को स्पष्ट कर दिया है कि जब तक वे काशी में रहेंगे, तब तक पूरी जिम्मेदारी हमारी होगी। भानु ने बताया कि राहुल 21 जनवरी को मुंबई से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे अपने परिवार के साथ उनका ‘वेलकम’ करेंगे।
विज्ञापन
बताया कि राहुल को गंगा घाट और काशी की गलियों के साथ यहां की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिंधी पकवान का भी टेस्ट कराएंगे। माता रंजीता वाधवानी, पिता शत्रुघन, पत्नी चाहत भी मेहमानों के आगमन को लेकर खासा उत्साहित हैं। चाहत ने बताया कि काशी के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड कचौड़ी सब्जी, मलइयों भी अतिथि को खिलाएंगे।

समर्पित भाव से काम कर प्रवासियों का जीतेें दिल
अतिथि देवो भव: की परंपरा को साकार करते हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए जिले की पुलिस समर्पित भाव से काम करे। एसएसपी ने शनिवार को यह निर्देश जिले के क्षेत्राधिकारियों, थानेदारों और चौकी प्रभारियों को पुलिस लाइन में दिया। प्रवासी भारतीयों के प्रति पुलिस का व्यवहार ऐसा हो कि कहीं से किसी प्रकार की शिकायत न आए।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सम्मेलन के मद्देनजर शहर में आवागमन के लिए 14 प्रमुख मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इन मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए और वाहन सड़क पर न खड़ा करने के लिए पुलिस आगामी एक हफ्ते तक जागरूकता अभियान चलाएगी। ठेलों और रिक्शों को मुख्य मार्गों पर नहीं चलने दिया जाएगा।
22 जनवरी को शहर में कई स्थानों पर वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हैं, इन आयोजनों और मैरिज लॉन संचालकों से थानेदार बातचीत कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए अपील करेंगे। वहीं, सीओ, थानेदारों और चौकी प्रभारियों को रोजाना भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त के साथ ही संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों की तलाशी का निर्देश एसएसपी ने दिया।
कहा कि बड़ा लालपुर और ऐढ़े के साथ ही आसपास के क्षेत्र में पुलिस प्रभावी तरीके से पेट्रोलिंग करे। उधर, सीओ कैंट एएसपी डॉ. अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के एक दल का प्रशिक्षण पुलिस लाइन में शुरू किया गया।

नए ऑटो दिन में और पुराने चलेंगे रात में
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर 20 जनवरी से 24 जनवरी तक शहर में सुबह आठ से रात नौ बजे तक नए ऑटो और ई-रिक्शा चलेंगे। वहीं, रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक पुराने ऑटो और ई-रिक्शा चलेंगे। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर रिक्शा नहीं चलेंगे। साथ ही, ऑटो से विज्ञापन सामग्री उखाड़ कर उन पर प्रवासी भारतीय सम्मेलन का स्टीकर लगाया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को एसपी ट्रैफिक कार्यालय में ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि डीटी, ईटी, एफटी और जीटी रजिस्ट्रेशन नंबर सीरीज के ऑटो सुबह आठ से रात नौ बजे तक शहर में चलेंगे। जबकि, इनसे पुरानी सीरीज सीटी, बीटी और एटी वाले ऑटो रात में चलेंगे। इसी तरह से एफटी, जीटी व एचटी सीरीज के ऑटो दिन में और डीटी व ईटी सीरीज के ऑटो रात में चलेंगे। बैठक में सीओ ट्रैफिक अर्जुन सिंह और ऑटो यूनियन के घनश्याम यादव, भगवान सिंह, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।