{"_id":"5940d80f8664197e5d8b48e2","slug":"varanasi-people-get-sick-after-taking-poisonous-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में चाय पीने के बाद दुकानदार सहित दर्जन भर लोगों की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में चाय पीने के बाद दुकानदार सहित दर्जन भर लोगों की बिगड़ी तबीयत
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा इलाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी के रोहनिया स्थित टडिया गांव में बुधवार सुबह चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद दर्जन भर लोग बीमार हो गए। किसी को चक्कर आ रहा था तो कोई बेहोश हो गया। चाय पीने के थोड़ी देर बाद इस तरह का दृश्य देख कर लोग सहम गए। थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया।
बीमार हुए लोगों में दुकानदार और उसकी मां भी शामिल है। सभी को आनन फानन में क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचाया गया जहां सभी इलाजरत हैं। डॉक्टर ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। आशंका जतायी जा रहा है कि जहरीली चाय होने के कारण इन लोगों की तबीयत बिगड़ी।
घटना की जानकारी होने के बाद रोहनिया विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह और सीएम अस्ताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंच कर मरीजों से हाल पूछा। सीएमओ ने कुछ मरीजों को वहां से मंडलीय अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
अस्पताल में शिव जी चौहान, राजेन्द्र,बाबूलाल,श्याम सुन्दर, युवराज, शनि चौहान, दुकानदार राजेश चौहान, इनकी मां कल्लना देवी, माया देवी, गीता देवी, लक्ष्मी सभी निवासी टडिया और जगतनारायण पांडेय निवासी बसंतपट्टी का इलाज चल रहा है।