फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi people celebrated dev deepawali

देव देपावलीः धरती पर उतरा देवलोक, दीपों से सजा काशी का स्वर्ग

Sat, 24 Nov 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 24 Nov 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
Varanasi people celebrated dev deepawali
काशी में देव दीपावली - फोटो : amar ujala
कार्तिक पूर्णिमा पर तीनों लोकों से न्यारी काशी में देवलोक सा नजारा रहा। स्वर्ग जैसे गंगा का अर्धचंद्राकार किनारा दीपों की सजावट से जगमगा उठा। विश्वविख्यात देव दीपावली पर सुरसरि से लेकर शहर भर में सजी दीपमालाओं से पूर्णिमा का चांद भी शरमाने लगा।
विज्ञापन


राजघाट से अस्सी तक अद्भुत, अलौकिक और दिव्य दीपावली की झलक पाने को देश ही नहीं दुनिया भर के लोग उमड़े। राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, सिने अभिनेता अनिल कपूर, सूफी गायक हर्षदीप कौर सहित कई नामचीन हस्तियां इस ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनीं।
विज्ञापन


परंपराओं को जीवंत रखेन वाली उत्सवधर्मी काशी में शुक्रवार को दोपहर बाद ही दीपोत्सव के लिए लाखों की भीड़ गंगा तट की ओर चल पड़ी। शाम होने से पहले ही घाटों की सीढ़ियां आस्थावानों से खचाखच भर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे उत्साह के साथ महिलाएं, बच्चे और युवा घाटों पर दीप सजाने के लिए उतरे। सुरसरि के घाटों पर कहीं स्वास्तिक तो कहीं ऊं नम: शिवाय तो कहीं काशी आओ प्रवासी के स्लोगन दीपों की अल्पनाओं में प्रज्ज्वलित हुए।

घाटों पर नृत्य और संगीत की दिखी झलक

Varanasi people celebrated dev deepawali
गंगा घाट - फोटो : amar ujala
गंगा की लहरों पर फूलों से सजे नाव, बजड़े, ध्वज पताका घाटों के सौंदर्य में चारचांद लगा रहे थे। खास बात यह रही कि गंगा के दूसरे किनारे को भी दीप मालाओं जगमग कर दिया। देश के अलग-अलग शहरों से जुड़ी परंपराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही काशी के नृत्य और संगीत की झलक भी घाटों पर बखूबी दिखी।

खिड़कियां घाट पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयोजन में शामिल हुए और वहां से नौका विहार कर सभी घाटों की सजावट को निहारा। उधर, दशाश्वमेध घाट पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, सिने अभिनेता अनिल कपूर और शीतला घाट पर पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी देव दीपावली में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed