{"_id":"647eeb7339593fb6830fd1c8","slug":"varanasi-painful-death-of-an-elderly-farmer-on-the-railway-track-chaos-in-the-family-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम, खेती से करते थे परिवार का भरण पोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम, खेती से करते थे परिवार का भरण पोषण
Tue, 06 Jun 2023 01:48 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:48 PM IST
सार
वाराणसी में जनसा थाना क्षेत्र के कपरफोरवा गांव निवासी हरीराम, भोर में टहलते हुए सजोई गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
वाराणसी में सेवापुरी के जनसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के सामने आज भोर में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध किसान हरीराम पटेल (60) की मौत हो गई। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: गंगा में डूबने से इकलौते बेटे की मौत, चार घंटे की मशक्कत के बाद मिली लाश
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के कपरफोरवा गांव निवासी हरीराम, भोर में टहलते हुए सजोई गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना जब ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी वहीं तो सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान की। हरीराम खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे और वह तीन पुत्रों के पिता भी हैं। मृतक की पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन